Tata Motors वाहनों के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ाएगी, 1 सितंबर से बदलाव लागू होगा

Tata Motors
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

लागत में बढ़ोतरी और महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए ऑटो निर्माता टीएमपीवी ने अपने पूरे मॉडल पोर्टफोलियो को महंगा करने का फैसला किया है। यह मूल्य वृद्धि आईसीई और इलेक्ट्रिक वाहनों के सभी वेरिएंट पर मॉडल के हिसाब से लागू होगी। कंपनी के अनुसार बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा वह खुद वहन कर रही है और केवल सीमित बोझ ही ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है। वाहन विनिर्माता कंपनी टीएमपीवी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। ’’ बयान के अनुसार, टीएमपीवी अब भी इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है। टीएमपीवी के खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: CAQM ने Delhi NCR में मालवाहक वाहनों पर रोक लगाई, 2027 से लागू होंगे नियम

इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़