संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए Twitter के प्रतिनिधि, महिला सुरक्षा पर हुई चर्चा

twitter-india-representative-appear-before-parliamentary-panel
[email protected] । Dec 4 2019 6:24PM

ट्विटर इंडिया के शीर्ष अधिकारी संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए। ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की प्रणाली की जानकारी दी। समिति की अध्यक्ष भाजपा सांसद हीना गावित हैं और इसमें सभी महिला सदस्य हैं। फेसबुक,व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरूवार को उपस्थित होना है।

नयी दिल्ली। ट्विटर इंडिया के शीर्ष अधिकारी बुधवार को एक संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए और उसे साइबर जगत में महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए की गयी कार्रवाई से अवगत कराया। ट्विटर इंडिया के अधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण पर संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति दी। उन्होंने समिति के सदस्यों को महिलाओं की साइबर सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी में नये बदलावों की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारती एयरटेल के बोर्ड ने चार अरब डॉलर जुटाने की मंजूरी दी

उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की प्रणाली की जानकारी दी। समिति की अध्यक्ष भाजपा सांसद हीना गावित हैं और इसमें सभी महिला सदस्य हैं। समिति ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधियों को गुरूवार को उपस्थित होने के लिये कहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़