भारत की विदेशी मुद्रा खरीद में उल्लेखनीय इजाफा: अमेरिका

US says Notable increase in foreign exchange purchase by India

अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा है कि भारत की शुद्ध विदेशी मुद्रा खरीद के स्तर में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। वित्त विभाग ने अमेरिकी संसद से कहा है कि वह भारत की विदेशी मुद्रा विनिमय और वृहद आर्थिक नीतियों की नजदीकी से निगरानी करेगा।

वाशिंगटन। अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा है कि भारत की शुद्ध विदेशी मुद्रा खरीद के स्तर में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। वित्त विभाग ने अमेरिकी संसद से कहा है कि वह भारत की विदेशी मुद्रा विनिमय और वृहद आर्थिक नीतियों की नजदीकी से निगरानी करेगा।

विभाग ने कांग्रेस में पेश अपनी 2017 की पहली छमाही की रिपोर्ट में कहा कि भारत की विदेशी मुद्रा खरीद में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और यह जून, 2017 तक चार तिमाहियों में करीब 42 अरब डॉलर या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की विदेशी विनिमय नीतियों पर कांग्रेस में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का अमेरिका के साथ वस्तुओं का उल्लेखनीय व्यापार अधिशेष है। जून, 2017 तक चार तिमाहियों में यह 23 अरब डॉलर था। वित्त विभाग ने कहा कि वह भारत के विदेशी विनिमय और वृहद आर्थिक नीतियों की नजदीकी से निगरानी करेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़