शादी के सीजन में पोशाकों पर प्रिंट का जलवा

फैशन हर पल बदलता है। मगर शादियों के इस सीजन में प्रिंट का जलवा बरकरार है। बड़े-बड़े डिजाइनर प्रिंट को न सिर्फ रोजमर्रा के कपड़ों में बल्कि पारम्परिक और ब्राइडल परिधान में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कैजुअल वियर में जहां प्रिंट को स्पोर्टी लुक के लिहाज से पहना जा सकता हैं वहीं इसमें देसी लुक भी दिया गया हैं। चिकनकारी मेटाफिक, पैचवर्क, एम्ब्रायडरी हर चीज का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। प्रिंट न सिर्फ कैजुअल बल्कि पारंपरिक परिधानों की भी शोभा बढ़ा रहा हैं। डिजाइनर प्रिंट को न सिर्फ युवाओं के कुर्ते और जैकेट में इस्तेमाल कर रहे हैं बल्कि मुगलकाल के जैसे लहंगे में भी नए फैशन की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं। चाहे वह फलर्टी ट्रेल गाउन हो या ग्लैमरस गाउन, हर जगह प्रिंट को बोल बाला है।
इस सीजन में ब्राइडल कपड़ों में भी प्रिंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। फैब्रिक चाहे हल्के जार्जेट हो या भारी वेलवेट। इसमें की गई हेवी गोल्डन एम्ब्रायडरी खूब फबती है। डिजाइनर ब्राइडल कलर में मरून, वाइन कलर, गोल्डन कलर का खूब इस्तेमाल करते हैं। इन पर ऐसी कारीगरी की जाती हैं कि यह दुल्हन को एक नया सौंदर्य देते हैं।
भारी गोल्ड जरदोजी एम्ब्रायडरी लहंगों और ब्राइडल कपड़ों पर ऐसे किया जाता है मानों प्रिंट किया गया है। त्योहारों और शादियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप एक नए लुक में दिखना चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंट बेहतर है। पेस्टल शेड पर फ्लोरल प्रिंट के क्या कहने! इसे पहनकर आप भीड़ से अलग दिखेंगी। शादी की भागदौड़ में अक्सर हम भारी-भरकम कपड़े पहन कर परेशान हो जाते हैं। ऐसे में हल्के प्रिंट के कपड़े साथ में गोल्डन एम्ब्रायडरी की साड़ी इस मौके के लिए बेहतरीन हैं।
रोजमर्रा की बात करें तो इसमें तो प्रिटेंड कपड़ों का बोलबाला है। ब्लैक रेड, मरून, पीला हर कपड़ों पर प्रिंट फबता हैं। अगर आप जींस या टॉप पहनती हैं, तो इसमें भी अब प्रिंट मिल जाते हैं। जींस की जगह अब प्रिटेंड जेग्गिंस ने ले ली है। ये देखने में जितने आकर्षक लगते हैं उतना ही पहनने में आरामदायक। प्रिटेंड टीशर्ट न सिर्फ युवतियों बल्कि युवकों में भी पसंद किया जा रहा है।
शादी के सीजन में युवाओं के लिए भी प्रिंटेड में बहुत कुछ है। प्रिंटेड ब्लेजर को अगर पेंसिल ट्राउजर के साथ पहना जाए, तो यह क्लासी लुक देता हैं। अगर आप शेरवानी के शौकीन हैं, तो प्रिंट शेरवानी पर सुनहला एम्ब्रायडरी कर पहनें। आप भीड़ से बिल्कुल अलग दिखेंगी। शादी में अगर थोड़ा शाही अंदाज चाहते हैं, तो मरून, ब्लू और पिस्ता रंग की शेरवानी और ब्लेजर पहनें। यह आपको बेहद ही फैशनेबल दिखाएगा।
सर्दियों में वेलवेट बेहद पसंद किया जाता हैं तो कटेंम्परी लुक के लिए प्रिंटेड वेलवेट कोट पहन सकते हैं। इसके साथ चाहें, तो स्कार्फ कैरी कर सकते हैं। बनारसी कपड़ों में भी बेहतरीन प्रिंट मिल जाते हैं और ये फैशन की हिस्सा बन चुके हैं। इस तरह फार्मल, पारॅपरिक या ब्राइडल कुछ भी आप प्रिंट में चुन कर फैशन में शामिल हो सकते हैं।
अन्य न्यूज़