RRB Station Master के 1265 पदों पर आवेदन का मौका, 25 नवंबर है अंतिम तारीख

RRB Station Master Recruitment 2026
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। 20 से 33 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें चयनित होने पर 35,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी, सीबीएटी और दस्तावेज सत्यापन के तीन चरणों के जरिए होगा।

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में जो उम्मीदवार नौकरी पाना चाहते हैं, वो लोग जल्द ही आवेदन कर लें। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख डेट 25 नवंबर, 2026 है।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती के चलते कुल 1265 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 542 पद, ओबीसी के लिए कुल 296 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 147 पद, एससी के लिए कुल 176 पद और एसटी के लिए कुल 104 पद आरक्षित किए गए हैं।

सैलरी और आयु-सीमा

स्टेशन मास्टर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये मिलेंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन 3 चरणों में किया जाएगा। पहला चरण सीबीटी, दूसरा चरण सीबीएटी और तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन का है। वहीं, सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे।

परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है। इस परीक्षा को पास करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी और एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वैसे जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें सीबीएटी परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़