Tata Steel Foundation का जनजातीय सम्मेलन 'संवाद' जमशेदपुर में, जुटेंगे 2,500 प्रतिभागी

Tata Steel Foundation का जनजातीय सम्मेलन 'संवाद' जमशेदपुर में, जुटेंगे 2,500 प्रतिभागी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

झारखंड के जमशेदपुर में 15 से 19 नवंबर तक 13वें जनजातीय सम्मेलन 'संवाद' का आयोजन किया जाएगा। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 353 जनजातीय समुदायों के लगभग 2,500 लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान, भाषा संरक्षण, कला और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा।

झारखंड के जमशेदपुर में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले 13वें जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ में 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 353 जनजातीय समुदाय के कम से कम 2,500 लोग भाग लेंगे। आयोजक टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने यह जानकारी दी। फाउंडेशन ने बताया कि इस प्रमुख जनजातीय सम्मेलन में विभिन्न समुदायों के लोग सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संवाद और उत्सव के लिए एकत्र होंगे।

झारखंड का स्थापना दिवस और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती भी 15 नवंबर को मनाई जाती है। टीएसएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सौरव रॉय ने बताया कि ‘संवाद 2026’ में भाग लेने वालों में 15 प्रतिशत लोग विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) से होंगे और 55 प्रतिशत प्रतिभागी पहली बार इस सम्मेलन में शामिल होंगे। ‘संवाद’ में जनजातीय पहचान, पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों, शिक्षा, भाषाओं के संरक्षण, शासन, प्रतिनिधित्व और समुदायों की आकांक्षाओं पर चर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही जनजातीय संगीत, खानपान, सिनेमा, शिल्पकला और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 34 जनजातियों के कारीगर भी अपनी कलाकृतियों और शिल्प का प्रदर्शन करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़