RRC-NR Apprentice: 4116 पदों का इंतजार खत्म, रेलवे ने जारी किया रिजल्ट, यहां देखें लिस्ट

उत्तर रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने अप्रेंटिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें। फिर अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से रिजल्ट देखें और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने अप्रेंटिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें। फिर अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से रिजल्ट देखें और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं कुल 4116 पदों के लिए चयनिक कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन अगले महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। यह वेरिफिकेशन प्रथम चरण के रूप में होगा, इसमें सभी योग्य कैंडिडेट्स को अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं।
पद
लखनऊ - 1,397
दिल्ली - 1,137
फिरोजपुर - 632
अंबाला - 934
मुरादाबाद - 16
कुल - 4,116
इसे भी पढ़ें: IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में 394 पदों पर बंपर भर्ती, Freshers को मिलेगी अच्छी Salary
ऐसे होगा चयन
कैंडिडेट्स की योग्यता गणना मैट्रिक और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर की जाएगी। अगर दो या इससे अधिक कैंडिडेट्स के अंक समान होते हैं, तो ऐसी स्थिति में ट्राई-ब्रेकर नियम लागू होगा। अधिक आयु वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं अगर जन्मतिथि समान होती है, तो मैट्रिक एग्जाम में पहले पास होने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट में शामिल कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज किए गए विवरण और प्रस्तुत मूल प्रमाणपत्रों में किसी भी तरह की गलती पाई गई, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
धोखाधड़ी से सावधान
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस में यह साफ कहा है कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारी सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही देखें। सोशल मीडिया या अन्य स्त्रोतों पर दी गई किसी भी सूचना को अनदेखा करें। क्योंकि यह सूचना झूठी और भ्रामक हो सकती है।
इसके अलावा कैंडिडेट्स को ट्रेड एजेंट और नौकरी के दलालों से सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि लोग रेलवे में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करते हैं या फिर अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे कैंडिडेट्स अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाएं।
अब होमपेज पर 'Apprentice Result 2026' का लिंक खोलें और उस पर क्लिक करें।
फिर आवेदन संख्या और बर्थ डेट दर्ज करके सब्मिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
वहीं रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अन्य न्यूज़













