योग के क्षेत्र में भी बढ़ रही हैं कॅरियर की संभावनाएँ

योग भारत की ऐसी प्राचीन विद्या है जो धर्म, स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ ने इसका महत्व और बढ़ा दिया है। आजकल न सिर्फ मानसिक शांति, तनाव से छुटकारे के लिए बल्कि बड़ी−बड़ी बीमारियों का इलाज योग−ध्यान से किया जा रहा है। इसलिए दुनिया भर में इसके प्रति लोगों की रुचि में भारी इजाफा हुआ है। देश और दुनिया के तमाम राष्ट्रीय−अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में योग पर शोध किए जा रहे हैं। इससे साथ ही योग शिक्षकों की मांग बढ़ी है जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खुले हैं।
योग अभ्यास के जरिए सीखा जा सकता है। लेकिन प्रशिक्षित योग शिक्षक बनने के लिए विधिवत प्रशिक्षण की जरूरत होती है। इसके लिए अभ्यर्थी को कम से कम दसवीं और बारहवीं उर्त्तीण होना जरूरी है। लेकिन इन्हें योग प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम में ही दाखिला मिलता है। योग में डिप्लोमा, बीएड, एमएड और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने के लिए स्नातक होना जरूरी है।
योग में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम की अवधि चार महीने से लेकर एक वर्ष तक की होती है। दसवीं और बाहरवीं के बाद ही इसमें प्रशिक्षण लेने की चाहत रखने वाले अभ्यर्थी इन विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। जिनमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वारणासी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, कर्नाटक विश्वविद्यालय छाखाड़, अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र हैं।
जबकि डिम्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा में दाखिला लेने वाले की चाहत रखने वाले अभ्यर्थी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार, श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरूपति, अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र, बीएचयू वाराणसी, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, मध्य प्रदेश, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, बिहार योग भारती मुंगेर, जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ हैं।
इसके अलावा इन संस्थानों से भी योग प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।
− अंतरराष्ट्रीय क्रियायोग विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नई झंसी, इलाहाबाद।
− योग रिसर्च एण्ड फाउंडेशन कैवल्यधाम, लोनावाला पुणे।
− दि डिवाइन लाइफ सोसाइटी शिवानंदनगर, टिहरी गढ़वाल।
− प्राकृतिक चिकित्सा योग केन्द्र सेक्टर−14 करनाल।
− महर्षि दयानंद प्राकृतिक योग प्रतिष्ठान वैदिक आश्रम रामधार रोड़, अलीगढ़।
− देव अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र मोझील, कानपुर।
अन्य न्यूज़