MSD के लिए क्यों खास था नंबर-7? वो 7 अनब्रेकेबल रिकॉर्ड्स, जो बनाते हैं धोनी को क्रिकेट का सबसे महान कप्तान

Dhoni
ANI
अभिनय आकाश । Nov 17 2026 4:06PM

एमएस धोनी का नाम आते ही दिमाग में कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की तस्वीर उभर आती है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नए यादगार पल दिए और अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिनकी बराबरी करना आज भी आसान नहीं है। रांची जैसे एक छोटे शहर से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचे धोनी ने लगभग 15 साल के इंटरनेशनल करियर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कप्तान के तौर पर भारत को बड़ी ट्रॉफियां दिलाईं और विकेट के पीछे भी कई ऐसे रिकॉर्ड कायम किए, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

विश्व क्रिकेट में एक युग के पूरी तरह से समाप्त होने के संकेत के रूप में, महेंद्र सिंह धोनी ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। एक बड़े घटनाक्रम में, इस सुपरस्टार क्रिकेटर ने IPL रिटेंशन की समय-सीमा से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ खिलाड़ी के तौर पर अपने लंबे जुड़ाव को खत्म करने का फैसला किया है। 45 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज, जिन्होंने अगस्त 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, अब आधिकारिक तौर पर चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए 'टीम मेंटर' की भूमिका निभाते हुए अपने करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में, CSK ने हर संभव खिताब जीता है। जिसमें 5 बार IPL जीतना और 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतना शामिल है। एमएस धोनी का नाम आते ही दिमाग में कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की तस्वीर उभर आती है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नए यादगार पल दिए और अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिनकी बराबरी करना आज भी आसान नहीं है। रांची जैसे एक छोटे शहर से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचे धोनी ने लगभग 15 साल के इंटरनेशनल करियर में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कप्तान के तौर पर भारत को बड़ी ट्रॉफियां दिलाईं और विकेट के पीछे भी कई ऐसे रिकॉर्ड कायम किए, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni IPL Retirement: धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

धोनी के 7 अनब्रेकेबल रिकॉर्ड्स

3 ICC व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान

(2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी)

332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

(200 ODI, 60 टेस्ट, 72 T20I में भारत की कमान संभाली – कुल 178 जीत)

195 इंटरनेशनल स्टंपिंग (क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक)

(123 ODI, 38 टेस्ट, 34 T20I – दूसरे स्थान पर मौजूद संगकारा से 56 स्टंपिंग ज्यादा)

183 नाबाद – वनडे में किसी विकेटकीपर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर*

(2005 में श्रीलंका के खिलाफ 145 गेंदों पर खेली ऐतिहासिक पारी)

47 बार नाबाद – सफल ODI रन-चेज़ में सबसे ज्यादा बार मैच जिताकर लौटे

(सफल रन-चेज़ में बल्लेबाजी औसत 102.71 – दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर)

211 छक्के – बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

(126 ODI, 51 टेस्ट और 34 T20I छक्कों के साथ विश्व रिकॉर्ड)

5 IPL खिताब और 226 मैचों में कप्तानी का कीर्तिमान

(CSK को 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में चैंपियन बनाया + 2 CLT20 खिताब)


एमएस धोनी के लिए आखिर क्यों खास है जर्सी नंबर-7?


अपनी जर्सी के नंबर को लेकर खुद धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान दिलचस्प राज खोला था। उन्होंने बताया कि इस नंबर के पीछे उनकी जन्मतिथि का खास कनेक्शन है। दरअसल, धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ था और जुलाई साल का सातवां महीना भी होता है। इसके अलावा, उनका जन्म वर्ष 1981 (81) है, और यदि 8 में से 1 घटाया जाए (8-1), तो भी 7 ही आता है। इसी अनोखे संयोग और जुड़ाव के कारण धोनी ने अपने लिए 7 नंबर की जर्सी चुनी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़