अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स के खरीदने पर बीसीसीआई का बयान, जानें क्या कहा?

BCCI on Abrar Ahmed
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 13 2026 3:32PM

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई का अधिकार केवल आईपीएल तक सीमित है। सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को ऐसे समय पर अबरार को खरीदा जब ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की वाली द हंड्रेड की टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी।

बीसीसीआई द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के मामले में दखल नहीं देगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई का अधिकार केवल आईपीएल तक सीमित है। सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को ऐसे समय पर अबरार को खरीदा जब ये कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की वाली द हंड्रेड की टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी। लीड्स फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के पास है जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को चलाता है। 

राजीव शुक्ला ने एएनआई से कहा कि, हमारा डोमेन सिर्फ आईपीएल तक सीमित है। वे उसके बाहर किसी लीक में क्या करते हैं इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। हम उनके किसी विदेशी लीग में किसी खिलाड़ी को जोड़ने में कैसे दखल दे सकते हैं। ये उन पर निर्भर है। ये पूरी तरह से उस फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है जिसने भारत के बाहर कोई टीम खरीदी है। अगर वे उस लीग में भारत के बाहर का कोई प्लेयर ले रहे हैं तो हमें कोई चिंता नहीं है क्योंकि आईपीएल में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़