हार के बाद ऋषभ पंत ने भरे 12 लाख, धीमी ओवर गति के लिये भारी जुर्माना

rishabh  Pant

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है।दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉक की 52 गेंद में 80 रन की पारी से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

नवी मुंबई।दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपनी टीम की धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘यह टीम का इस सत्र का पहला उल्लंघन था तो आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन संबंधित आचार संहिता के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया। ’’

इसे भी पढ़ें: डिकॉक का बड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने बनायी जीत की हैट्रिक

दिल्ली कैपिटल्स को गुरूवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी मौजूदा सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है। दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉक की 52 गेंद में 80 रन की पारी से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़