IND vs AUS 2nd ODI: कप्तान हरमनप्रीत ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बैटिंग करेगी Team India

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला वनडे में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चोट के बाद हरमनप्रीत की टीम में वापसी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में सोफी मोलिनी की जगह निकोला कैरी खेल रही हैं।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले वनडे के दौरान हरमनप्रीत के घुटने में चोट लग गई थी लेकिन वह अब ठीक हैं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण श्रृंखला से बाहर हो गईं और उनकी जगह निकोला कैरी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
अन्य न्यूज़














