IND vs AUS Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ा, छठी बार सजाया अपने सिर चैंपियन का ताज

Ind vs Aus final score
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Nov 19 2023 1:29PM

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। वहीं भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की। जिसके बाद भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम 20 साल बाद भी कंगारू टीम से पार नहीं पा पाया। जबकि कंगारू टीम छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 140 करोड़ भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है। 

बता दें कि, 2003 के बाद से अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम से पार पाने में असमर्थ रही है। एक बार फिर भारत का सपना सपना ही रह गया है। 

All the updates here:

Nov 19, 2023

21:25

छठी बार ऑस्ट्रेलिया बनीं चैंपियन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम 20 साल बाद भी कंगारू टीम से पार नहीं पा पाया। जबकि कंगारू टीम छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। 
 

Nov 19, 2023

21:12

लाबुशेन का अर्धशतक

मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक ठोका, भारत की आशाओं पर फिरा पानी। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठे खिताबी जीतने की ओर, हेड 128 के निजी स्कोर पर हैं। 

Nov 19, 2023

21:03

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार

ऑस्ट्रेलिया ने 200 का आंकड़ा किया पार। हेड 116 और लाबुशेन 43 रन बनाकर टिके हैं। भारत के हाथ से फाइनल फिसल रहा है। 

Nov 19, 2023

20:51

ट्रेविस हेड का शतक

हेड ने 95 गेंदों में शतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। जबकि लाबुशेन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 19, 2023

20:17

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 150 के पार बन चुका है। वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं। 

Nov 19, 2023

19:57

ट्रेविस हेड का अर्धशतक पूरा

ट्रेविस हेड का अर्धशतक पूरा हुआ। उन्होंने 57 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है। इसके साथ ही ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

Nov 19, 2023

19:51

भारत को विकट की तलाश, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन हो गए हैं। वहीं भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। 

Nov 19, 2023

19:35

लाबुशेन-हेड की जोड़ी डटी

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी लाबुशेन-हेड ने संभाली। वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 92/3 

Nov 19, 2023

19:14

पहला पावरप्ले समाप्त

ऑस्ट्रेलिया का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन हो गया है। 

Nov 19, 2023

19:09

भारत की अच्छी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की गेंदबाजी अभी तक अच्छी रही है। ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। वहीं स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। हालांकि, भारत को अभी भी रन रोकने होने की कोशिश करनी होगी। 

Nov 19, 2023

19:01

बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी, स्मिथ को भेजा पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को जसप्रीत बुमराह ने तीसरा झटका दिया है। बुमराह ने स्टीव स्मिथ को 4 रनों पर ही पवेलियन लौटा दिया। बुमराह का ये दूसरा विकेट है। 

Nov 19, 2023

18:49

बुमराह ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

भारत को जसप्रीत बुमराह ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने मिचेल मार्श को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी झटका दिया है। 

Nov 19, 2023

18:32

शमी ने डेविड वॉर्नर को किया आउट, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

जसप्रीत बुमराह का पहला विकेट महंगा होने के बाद दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी पर कप्तान रोहित शर्मा ने भरोसा जताते हुए गेंद थमाई। इसके साथ ही शमी ने डेविड वॉर्नर को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। 

Nov 19, 2023

18:26

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। इस दौरान ओपनिंग करने ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह कर रहे गेंदबाजी।

Nov 19, 2023

18:02

ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का टारगेट

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 रनों का टारगेट रखा है। हालांकि, ये स्कोर बेहद कम है जिस कारण अब गेंदबाजों को अपना कमाल दिखाना होगा। तभी भारत वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर पाएगा। 

Nov 19, 2023

18:01

240 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की। जिसके बाद भारतीय टीम  50 ओवर में 240 रनों पर सिमटी।

Nov 19, 2023

18:00

कुलदीप के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा


कुलदीप यादव को जोश हेजलवुड ने रन आउट किया। इस दौरान कुलदीप यादव ने 18 गेंदों में 10 रन बनाए हैं। 

Nov 19, 2023

17:42

सूर्यकुमार यादव आउट, कंगारूओं की अच्छी गेंदबाजी

भारत को 9वां विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली है। 

Nov 19, 2023

17:28

भारत का आठवां विकेट गिरा, बुमराह लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को आठवां झटका दिया है। पहले शमी और फिर जसप्रीत बुमराह अपना विकेट गंवा बैठे। 

Nov 19, 2023

17:13

भारत को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छठा झटका दिया है। मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को 66 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई है। स्टार्क जानते थे कि राहुल उनकी टीम के लिए खतरनाक हो सकते थे। 

Nov 19, 2023

16:44

जीवनदान के बाद रविंद्र जडेजा हुए आउट

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पांचवां झटका लगा है। इस बार रविंद्र जडेजा को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा है। जडेजा ने महज 9 रन बनाए। भारत की स्थिति बेहद खराब। 

Nov 19, 2023

16:38

केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में केएल राहुल ने अपनी फिफ्टी जड़ी है। राहुल ने 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। हालांकि, केएल राहुल टीम इंडिया की आखिरी आशा की तरह है। उन्हें भारत की पारी को आगे बढ़ाने के लिए क्रीज पर आखिरी तक टिके रहना पड़ेगा। 

Nov 19, 2023

16:14

भारत का 30वां ओवर समाप्त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का 30वां ओवर समाप्त हो गया है। इसके साथ ही भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन है। वहीं क्रीज पर केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की जोड़ी है। 

Nov 19, 2023

16:06

पैट कमिंस ने भारत को दिया बड़ा झटका, कोहली लौटे पवेलियन

पैट कमिंस ने भारत को बड़ा झटका देते हुए विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया है। इस दौरान विराट कोहली भारत की पारी को संभालने का काम कर रहे थे। लेकिन भारत की पारी लड़खड़ा गई है। वहीं पैट कमिंस का ये दूसरा विकेट है। रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं। 

Nov 19, 2023

15:57

पहले पावरप्ले के बाद पहला चौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले पावरप्ले के बाद केएल राहुल ने भारत के लिए लगाया पहला चौका। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी और फिल्डिंग देखने को मिल रही है। भारत का स्कोर- 140/3

Nov 19, 2023

15:53

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने अपनी फिफ्टी 56 गेंदों में जड़ी है। वर्ल्ड कप में कोहली की ये छठा अर्धशतक है। वहीं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं कोहली।

Nov 19, 2023

15:35

कंगारू टीम के बेहतरीन फील्डिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को लंबे-लंबे शॉट की  जरूरत है। कंगारुओं के प्रति विराट कोहली और केएल राहुल खेल में सतर्क रुख दिखा रहे हैं। यह जोड़ी धीरे-धीरे सिंगल ले रही है और भारत के लिए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन फील्डिंग देखी जा रही है।

Nov 19, 2023

15:15

भारत का स्कोर 100 पार

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन हो गया है। इसके साथ ही 16वां ओवर भी खत्म हुआ। फिलहाल, विराट कोहली और केएल राहुल टीम इंडिया की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 

Nov 19, 2023

14:49

भारत को तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया को कप्तान पैट कमिंस ने तीसरी सफलता दिलाई है। वहीं रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट गए हैं। 

Nov 19, 2023

14:47

भारत को दूसरा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए आउट

वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को आउट कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

Nov 19, 2023

14:22

भारत को पहला झटका, गिल लौटे पवेलियन

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पहला झटका लगा है। दरअसल, मिचेल स्टार्क ने शुबमन गिल को आउट कर पवेलियन भेजा है। 

Nov 19, 2023

14:13

भारत की शुरुआत अच्छी

Nov 19, 2023

14:00

भारत की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल का मुकाबला शुरू हो गया है। जहां भारत पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरा है। इस दौरान मैदान पर बतौर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुबमन गिल आए हैं। जबकि नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत मिचेल स्टार्क कर रहे हैं। 

Nov 19, 2023

13:58

दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले से पहले दोनों देशों का राष्ट्रगान बजा। बस अब कुछ ही देर में महामुकाबला शुरू होगा। जहां भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है। 

Nov 19, 2023

13:44

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 भारतीय प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी। 

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन-  ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड

Nov 19, 2023

13:37

भारत ने गंवाया टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस गंवाया है। जिसके बाद अब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। हालांकि, कप्तान रोहित भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। 

अन्य न्यूज़