IND vs NZ Highlights: 12 साल बाद टीम इंडिया ने बनाई फाइनल में एंट्री, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया

IND vs NZ Semifinal
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Nov 15 2023 1:38PM

भारतीय टीम ने 2019 की कड़वी यादों को मिठास में बदलते हुए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में एंट्री कर ली है। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 12 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।

 भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 वर्ल्ड कप का बदला ले लिया है। भारतीय टीम ने 2019 की कड़वी यादों को मिठास में बदलते हुए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में एंट्री कर ली है। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 12 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इसके जवाब में डेरिल मिचेल के शतक बेकार गया और कीवी टीम 48.4 ओवर में 327 रन पर ही सिमट गई। 

बता दें कि, भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 7 विकेट झटके। भारत ने इससे पहले 2011 वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद 2015 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, जबकि 2019 में न्यूजीलैंड से उसे हार का सामना करना पड़ा था। 

वहीं न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो, भारत द्वारा दिए गए विशाल 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों को शमी ने पावरप्ले में आउट किया। कॉनवे 13 ओर रचिन रविंद्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 गेंद में 181 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। विलियमसन 73 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद टॉम लैथम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स बुमराह के शिकार बने इस दौरान उन्होंने 33 गेंद में 41 रन की पारी खेली। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। इस दौरान भारत के लिए विराट कोहली ने 117 रन बनाए। विराट कोहली ने इस शतक की बदौलत महान सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट कोहली का ये वनडे में 50वां शतक है। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। 

कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। अय्यर ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए, शुबमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। 

वहीं भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। जहां रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 71 रन की अहम साझेदारी हुई। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद गिल 79 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। वहीं अय्यर और कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल ने 20 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए।  

All the updates here:

Nov 15, 2023

22:59

न्यूजीलैंड के हराकर भारत पहुंचा वर्ल्ड कप के फाइनल में

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। अब उसका सामना रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे फाइनल के विजेता से होगा। 

Nov 15, 2023

22:30

शमी ने झटके सात विकेट

शमी ने लॉकी फर्ग्यूसन को आउट कर अपना सातवां विकेट हासिल किया है। फर्ग्यूसन ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए। शमी ने फर्ग्यूसन को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। 

Nov 15, 2023

22:27

शमी ने लगाया विकेटों का छक्का

टिम साउदी को आउट कर मोहम्मद शमी ने छठा विकेट झटका लगाया है। शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Nov 15, 2023

22:15

शमी ने झटका अपना पांचवां विकेट, डेरिल मिचेल 134 रन बनाकर आउट

मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार पांच विकेट झटके। उन्होंने डेरिल मिचेल का विकेट झटक कर अपना पांचवां विकेट हासिल किया। इस दौरान डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 119 गेंदों में 134 रन की अहम पारी खेली। डेरिल मिचेल का कैच रविंद्र जडेजा ने लपका है। फिलहाल न्यूजीलैंड के 7 विकेट गिर चुके हैं। 

Nov 15, 2023

22:03

कुलदीप यादव को मिला पहला विकेट, भारत को छठी सफलता

मार्क चैपमैन 2 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार बने। कुलदीप ने चैपमैन का कैच रविंद्र जडेजा को थमाया। इसके साथ ही कुलदीप को अपना पहला विकेट मिला, जबकि भारत को छठी सफलता मिली। NZ- 299/6

Nov 15, 2023

21:58

जडेजा की बेहतरीन फील्डिंग, भारत को मिली पांचवीं सफलता

ग्लेन फिलिप्स को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। इस दौरान फिलिप्स का कैच रविंद्र जडेजा ने लपका है। 

Nov 15, 2023

21:37

न्यूजीलैंड का स्कोर 250 के पार

वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन हो गए हैं। वहीं कीवी टीम की पारी को डेरिल मिचेल और फिलिप्स की जोड़ी आगे बढ़ा रही है। 

Nov 15, 2023

21:03

वर्ल्ड कप में सबसे तेज विकेट झटके वाले शामी

मोहम्मद शमी ने अपने नाम नया रिकॉर्ड किया है। दरअसल शमी वर्ल्ड कप में सबसे तेज विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ये कारनामा उन्होंने 17 इनिंग में किया है। 

Nov 15, 2023

20:59

शमी की बेहतरीन गेंदबाजी, भारत को चौथी सफलता

शमी के सामने कीवी बल्लेबाज बिलकुल पस्त नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक करके शमी कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। विलियमसन के बाद टॉम लैथम को डक आउट किया है। इस मुकाबले में उन्होंने भारत के लिए चार विकेट झटक लिए हैं। 

Nov 15, 2023

20:54

शमी ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता

आखिरकार भारत को तीसरी सफलता मिली ही गई है। मोहम्मद शमी ने कीवी कप्तान केन विलियमसन को आउट कर भारत को बड़ी और अहम सफलता दिलाई है। 

Nov 15, 2023

20:53

डेरिल मिचेल ने अपना शतक पूरा किया

डेरिल मिचेल ने अपना शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने कीवी टीम की जीत की उम्मीदे जिंदा रखी हैं। 

Nov 15, 2023

20:47

शतक के करीब डेरिल मिचेल

भारत के खिलाफ डेरिल मिचेल अपने शतक के बेहद नजदीक हैं। इस दौरान वो 80 गेंदों पर 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 15, 2023

20:28

डेरिल मिचेल के नाम सबसे लंबा छक्का

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेविड मिचेल के नाम सबसे लंबा छक्का 107 मीटर का है। वर्ल्ड कप में मिचेल ने ये कारनामा किया है। मिचेल वर्ल्ड कप में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। 

Nov 15, 2023

20:22

केन विलियमसन का अर्धशतक

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

Nov 15, 2023

20:20

न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के पार

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी को विलियमसन और मिचेल आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड का स्कोर 162 रन हो गए हैं। 

Nov 15, 2023

19:57

भारत को विकेट की तलाश

न्यूजीलैंड की पारी को विलियमसन और मिचेल आगे बढा रहे हैं। जबकि भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 118/2

Nov 15, 2023

19:10

शमी ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता

मोहम्मद शमी ने कॉन्वे के बाद रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही भारत को ये दूसरी सफलता मिली। 

Nov 15, 2023

19:05

शमी ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता

मोहम्मद शमी ने कॉन्वे के बाद रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही भारत को ये दूसरी सफलता मिली। 

Nov 15, 2023

18:49

शमी ने भारत को दिलाई पहली सफलता

मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने डेवेन कॉन्वे को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। कॉन्वे ने इस दौरान 13 रन बनाए। 

Nov 15, 2023

18:43

न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे रचिन-कॉन्वे

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी को रचिन रविंद्र और डेवॉन कॉन्वे की जोड़ी आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि टीम इंडिया के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। 

Nov 15, 2023

18:22

न्यूजीलैंड की पारी शुरू

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की पारी के बाद अब न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। जहां बतौर ओपनर बल्लेबाज जोड़ी रचिन रविंद्र और डेवॉन कॉन्वे की जोड़ी क्रीज पर आई है। जबकि नई गेंद से गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। 

Nov 15, 2023

18:14

न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का टारगेट

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए।

Nov 15, 2023

17:53

भारत की पारी 397 रन पर समाप्त

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 397 रन बनाए हैं। इसके साथ ही अब कीवी टीम के सामने जीत के लिए 398 रन का टारगेट है। 

Nov 15, 2023

17:50

गिल एक बार फिर मैदान पर आए

एक बार फिर शुबमन गिल वापस मैदान पर आए हैं। वह अपनी अधूरी पारी को पूरा करने के इरादे से आए हैं। फिलहाल वो 80 रन बनाकर केएल राहुल का क्रीज पर साथ दे कर रहे हैं। 

Nov 15, 2023

17:49

सूर्या भी हुए आउट, भारत को चौथा झटका

सूर्याकुमार यादव के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। टिम साउदी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। 

Nov 15, 2023

17:48

भारत को तीसरा झटका, अय्यर लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा है। अय्यर शतक लगाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। इस दौरान अय्यर ने 70 गेंदों में 105 रन बनाए। 

Nov 15, 2023

17:38

श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने अपना शतक जड़ा है। ये उनका वर्ल्ड कप का दूसरा शतक था। इस दौरान उन्होंने 67 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। 

Nov 15, 2023

17:22

117 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे कोहली

भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा है। इस दौरान उन्होंने 113 गेंदों में 117 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं उन्होंने अपना 50वां वनडे शतक भी पूरा किया। उन्हें टिम साउदी ने डेव्हन कॉन्वे के हाथों कैच आउट कराया। 

Nov 15, 2023

17:11

विराट कोहली ने जड़ा 50वां शतक

वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने अपना वनडे क्रिकेट का 50वां शतक जड़ा है। ये कारनामा उन्होंने 106 गेंदों में अपनी सेंचुरी जड़ी है। 

Nov 15, 2023

16:58

50वें शतक के नजदीक विराट कोहली

विराट कोहली बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। वह अपने 50वें शतक से महज 6 रन दूर हैं। 

Nov 15, 2023

16:45

श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने महज 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी है। 

Nov 15, 2023

16:42

कोहली-अय्यर के बीच 100 रन की पार्टनरशिप पूरी

श्रेसय अय्यर और विराट कोहली के बीच 100 रन की बेहद अहम साझेदारी पूरी हो गई है। कोहली अपने शतक और अय्यर अपने अर्धशतक के नजदीक हैं। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 265 रन।

Nov 15, 2023

16:34

विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने 10 मैचों में अभी तक 674 रन बनाए हैं। 

Nov 15, 2023

16:27

कोहली-अय्यर की साझेदारी

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 50 रनों की अहम साझेदारी पूरी। भारत का स्कोर- 226/1

Nov 15, 2023

16:24

70 रन बनाकर खेल रहे विराट कोहली

न्यूजीलैंड के  खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली अपने 50वें वनडे शतक के नजदीक हैं। फिलहाल वो 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Nov 15, 2023

16:13

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 59 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी।

अन्य न्यूज़