IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार रच सकते हैं इतिहास, बस करना होगा ये काम

आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लेते ही आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। वे साथ ही साथ इस लीग के पहले ऐसे तेज गेंदबाज होंगे, जो 200 विकेट का मुकाम हासिल करेंगे। अभी तक आईपीएल में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है, जो स्पिन गेंदबाज हैं।
आईपीएल 2026 का आगाज आज से होना है। जिसका पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में आरसीबी के बेहतरीन गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इतिहास रच सकते हैं। भुवी अगर हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट झट लेते हैं तो वह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।
शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लेते ही आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। वे साथ ही साथ इस लीग के पहले ऐसे तेज गेंदबाज होंगे, जो 200 विकेट का मुकाम हासिल करेंगे। अभी तक आईपीएल में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम है, जो स्पिन गेंदबाज हैं। चहल ने अपने आईपीएल करियर में 2013 से लेकर अब तक कुल 174 मैच खेले हैं, जिसकी 172 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 221 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.76 का और 7.96 की है। 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लेना उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार चहल के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 से 2025 तक कुल 190 मैच खेले हैं जिसकी सभी 190 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 27.33 की औसत और 7.69 की शानदार इकोनॉमी के साथ कुल 98 विकेट हासिल किए हैं। 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल करना भुवी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। भुवी के बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने 189 मैचों की 187 पारियों में कुल 192 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला के नाम भी 192 मैच की 191 पारियों में 192 विकेट हैं।
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
युजवेंद्र चहल, 172 पारियों में 221 विकेट
भुवनेश्वर कुमार, 190 पारियों में 198 विकेट
सुनील नरेन, 187 पारियों192 विकेट
पीयूष चावला, 191 पारियों में 192 विकेट
रविचंद्रन अश्विन, 217 पारियों में 187 विकेट
जसप्रीत बुमराह, 145 पारियों में 183 विकेट
अन्य न्यूज़















