DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs GT
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 8 2026 7:33PM

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी है। वहीं दिल्ली ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि गुजरात ने कुमार कुशाग्र को बाहर किया है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमने पिछले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा अच्छी तरह से किया है और यह एक ताज़ा विकेट है, अक्षर ने आगे कहा कि, मैच से पहले हुई बारिश से गेंदबाज़ों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है। बारिश हुई है; इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाज़ी करेंगे, विकेट का मिज़ाज देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करेंगे।

जबकि शुभमन गिल ने कहा कि, हम वैसे भी पहले बल्लेबाज़ी करने वाले थे। उम्मीद है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी पारी में ओस नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी योजना में स्पष्टता का संकेत मिला।

अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने अभी सभी मैच में जीत हासिल की है। जबकि गुजरात टाइंटस को पहली जीत की तलाश है। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, पिछले साल दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे जिन्हें गुजरात ने जीता था। 


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा। 


दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

All the updates here:

अन्य न्यूज़