KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और पंजाब की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

KKR vs PBKS
प्रतिरूप फोटो
IPL X
Kusum । Apr 6 2026 7:33PM

ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने अब तक दो मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ पंजाब को अपने दोनों मैचों में जीत मिली है।

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने अब तक दो मैच खेले हैं और सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।  दूसरी तरफ पंजाब को अपने दोनों मैचों में जीत मिली है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की कोशिश होगी की वे पहली जीत का स्वाद चखे। 

केकेआर के कप्तान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। 3 बार की चैंपियन टीम की प्लेइंग 11 में आज के मैच के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन नहीं खेल रहे हैं। केकेआर के कप्तान ने आगे कहा कि, वरुण को पिछले मुकाबले में चोट लगी थी, जबकि सुनील नरेन को बुखार है। उनकी जगह नवदीप सैनी और रॉवमैन पॉवेल को टीम में शामिल किया गया है। 

आईपीएल 2026 में अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रही पंजाब किंग्स की टीम ने आज के मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते और विपक्षी टीम के कप्ातन ने मेरे अनुकूल निर्णय लिया है।  

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 कोलकाता नाइट राइडर्स- फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 

All the updates here:

अन्य न्यूज़