IPL 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका, इस गेंदबाज को नहीं मिली खेलने की अनुमति

RCB
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 27 2026 5:39PM

दरअसल, श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं जिस कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खेलने की अनुमति नहीं मिली है। बता दें कि, आरसीबी की गेंदबाजी पहले ही कमजोर है। यश दयाल बाहर हैं, जोश हेजलवुड के आईपीएल 2026 में खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

आईपीएल 2026 का आगाज होने से पहले ही गत चैंपियन टीम आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं जिस कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खेलने की अनुमति नहीं मिली है। बता दें कि, आरसीबी की गेंदबाजी पहले ही कमजोर है। यश दयाल बाहर हैं, जोश हेजलवुड के आईपीएल 2026 में खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। 

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव एश्ले डी सिल्वा ने शुक्रवार को बताया कि तुषारा फिटनेस टेस्ट में पांच अलग-अलग पैमानों पर दिए गए 29 अंक में से 17 का पास स्कोर हासिल करने में विपल हो गए थे। इसका मतलब है कि तुषारा कम से कम आईपीएल 2026 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी को शनिवार को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है। 

तुषारा शायद आरसीबी के दूसरे मैच 5 अप्रैल को बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उपलब्ध नहीं होंगे। अगर वह फिर से टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो उन्हें शायद आगे खेलने की इजाजत न मिले। हालांकि, तुषारा के लिए अच्छी खबर है कि वह एक और फिटनेस टेस्ट दे सकते हैं लेकिन चार से पांच दिन के अंतराल के बाद। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़