खुल गया केकेआर से श्रेयस अय्यर के बाहर होने का राज़, टीम के पूर्व कोच ने बताई पूरी बात

केकेआर के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि कोलकाता मैनेजमेंट ने अय्यर को रिलीज करने का फैसला क्यों किया? पंडित ने कहा कि अय्यर बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन कुछ चीजें बन नहीं पा रही थीं और इसलिए अय्यर को छोड़ना पड़ा।
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स अभी तक अजेय टीम है। वहीं श्रेयस अय्यर कप्तानी वाली टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं अय्यर खुद भी बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अय्यर 2024 में केकेआर में बतौर कप्तान थे जहां टीम ने उनकी कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती। लेकिन अगले ही सीजन फ्रेंचाइजी ने उनसे मुंह मोड़ लिया। अब फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच ने बताया कि टीम ने अय्यर को क्यों छोड़ा था?
अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने साल 2024 में खिताब जीता था। ये उसका तीसरा खिताब था। इसके अगले ही सीजन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और फिर मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। अय्यर की कप्तान में पंजाब ने पिछले साल फाइनल में जगह बनाई थी।
वहीं केकेआर के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि कोलकाता मैनेजमेंट ने अय्यर को रिलीज करने का फैसला क्यों किया? पंडित ने कहा कि अय्यर बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन कुछ चीजें बन नहीं पा रही थीं और इसलिए अय्यर को छोड़ना पड़ा।
चंद्रकांत पंडित ने रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि, दुर्भाग्यवश हम उनको रोक नहीं सके। श्रेयस शानदार खिलाड़ी हैं जिसने हमारे लिए बतौर कप्तान ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने जिस तरह से टीम को संभाला वो मुझे काफी पसंद आया, लेकिन कई बार कुछ हालात ऐसे बनते हैं और आगे की रणनीति आपको विवश कर देती हैं कि आप ऐसे खिलाड़ियों को जाने दें।
पंडित ने कहा कि वह बतौर केकेआर के कोच अय्यर के जाने से दुखी थे। उन्होंने कहा कि जाहिर है एक कोच के तौर पर मुझे काफी बुरा लगा था। ये जानबूझकर नहीं किया गया था, लेकिन चीजें हमारे लिए काम नहीं करीं। मुझे यही फिल सॉल्ट और बाकियों के बारे में लगा था। मैं टीम के मालिकों शाहरुख खान, जय मेहता और जूही चावला का शुक्रिया करता हूं।
अन्य न्यूज़















