कैप्टन कूल MS Dhoni का जबरा फैन है ये व्यक्ति, शादी के कार्ड पर ही छपवा डाली कैप्टन कूल की फोटो

MS Dhoni csk
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 11 2023 2:35PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया फैन है। मगर उनके एक फैन ने दीवानगी की हदों को पार करते हुए साबित कर दिया है कि वो ही माही का सबसे बड़ा फैन है। एक व्यक्ति ने अपनी शादी के कार्ड पर माही की फोटो छपवाई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने फैंस के बीच फेमस है। मैदान पर उनके कूल व्यवहार के कारण क्रिकेट जगत में उनका अलग ही नाम है। वो एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी भारतीय टीम को जिताने में सफलता पाई है। भारतीय टीम के सफल कप्तानों की सूची में शामिल महेंद्र सिंह धोनी का एक फैन ऐसा भी है जो कि उनके लिए बेहद दीवाना है।

अपनी दीवानगी उस फैन ने अपनी शादी पर भी जाहिर की है। दरअसल युवक ने अपनी शादी के इंविटेशन कार्ड पर महेंद्र सिंह धोनी की फोटो लगाई है। शादी के कार्ड में महेंद्र सिंह धोनी का फोटो हैं जो कि दाईं तरफ छपा है। इसी जगह पर दूल्हा और दूल्हन का नाम भी लिखा गया है। शादी के कार्ड पर महेंद्र सिंह धोनी की बेहद खास फोटो लगी है जो कि वर्ष 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी की है।

जानकारी के मुताबिक ये फोटो कर्नाटक के रहने वाले एक फैन ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवाई है। कार्ड भी स्थानीय भाषा में ही लिखा हुआ है। इसी कार्ड पर धोनी की फोटो छपी है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन चैपियंस ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की है। वर्ष 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में धोनी ने सफलता हासिल की है।

आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त है धोनी

बता दें कि इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी आगामी आईपीएल के सीजन के लिए व्यस्त है। उन्होंने आईपीएल के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी की टीम का पहला मुकाबला बीते वर्ष की विजेता गुजरात टाइटंस के साथ होना है। पहला मुकाबला 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। माना जा रहा है कि आईपीएल का ये सीजन एमएस धोनी के करियर का अंतिम सीजन हो सकतैा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़