PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन

Prabhasakshi Image
प्रतिरूप फोटो
AI Image

जाम्बिया के लुसाका में गैर-मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट खेलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान समेत कई खिलाड़ियों पर दो साल का प्रतिबंध लगा सकता है। पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत लीग में भाग लेने वाले क्रिकेटरों पर मान्यता प्राप्त विदेशी लीगों और पीएसएल में खेलने तथा कोचिंग या मेंटर बनने पर भी रोक रहेगी। 31 जुलाई को हुए मैच में इमरान नजीर और यासिर शाह जैसे खिलाड़ी शामिल हुए थे, जबकि शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज ने नाम वापस ले लिए थे।

तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान समेत पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी जाम्बिया के लुसाका में अनधिकृत टूर्नामेंट एशियाई लीजैंड्स खेलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा दो साल के लिये प्रतिबंधित हो सकते हैं। पीसीबी ने यहां जारी बयान में स्पष्ट किया है किएशियाई लीजैंड्स जैसे अनधिकृत टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी जिसमें मान्यता प्राप्त विदेशी लीग में भाग लेने पर दो साल का प्रतिबंध शामिल है। बयान में कहा गया ,‘‘ इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या पाकिस्तान सुपर लीग में दो साल तक क्रिकेट, कोचिंग, सलाहकार, मेंटोर या अन्य पद पर भी काम नहीं कर सकेंगे।’’ सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान के कई नामचीन खिलाड़ियों के नाम लीग की पाकिस्तान पैंथर्स टीम में थे लेकिन लीग अनधिकृत होने का पता चलने पर उन्होंने नाम वापिस ले लिये।

इसे भी पढ़ें: Gujarat में Analog Paneer, चीज़ और मक्खन पर प्रतिबंध, बिक्री पर होगी कार्रवाई

इनमें मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल शामिल है। मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर, तौफीक उमर, राहत अली, यासिर शाह, जाहिद महमूद, हसन रजा और इबरार हुसैन ने हालांकि 31 जुलाई को एक मैच खेला है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़