IPL 2025 से पहले RCB के नए कप्तान का ऐलान, रजत पाटीदार को मिली टीम की कमान

Rajat Patidar
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Feb 13 2025 12:15PM

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी गई है। आरसीबी ने नए कप्तान के नाम का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया और इस फ्रेंचाइजी ने टीम का कप्तान रजत पाटीदार को बनाया। माना जा रहा था कि कोहली और रजत पाटीदार में से किसी एक को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

मार्च  से शुरू होने वाले आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी गई है। आरसीबी ने नए कप्तान के नाम का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया और इस फ्रेंचाइजी ने टीम का कप्तान रजत पाटीदार को बनाया। माना जा रहा था कि कोहली और रजत पाटीदार में से किसी एक को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन भविष्य को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने ये जिम्मेदारी रजत को सौंप दी है। 

रजत फाफ डुप्लेसिस के बाद टीम के कप्तान बने हैं। डुप्लेसिस साल 2022 से लेकर 2024 तक इस टीम के कप्तान थे जिन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया था। रजत पाटीदार को आरसीबी ने इस सीजन के लिए 11 करोड़ रुपये में रिटने किया था। आरसीबी ने इस सीजन के लिए विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया था। 

रजत के पास घरेलू स्तर पर कप्तानी करने का खासा अनुभव है और उन्होंने मध्य प्रदेश को एमएमएटी फाइनल में पहुंचाया था जहां वे मुंबई से पांच विकेट से हार गए थे। वह अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे जिन्होंने 10 मैचों में 61 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक-रेट से 428 रन बनाए। रजत साल 2021 में आरसीबी का हिस्सा बने थे और उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद साल 2022 में वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इस साल वो आरसीबी में रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े थे। 

रजत पाटीदार साल 2023 में फिर से आरसीबी का हिस्सा बने और उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 20 लाख में खरीदा था। वो इसी सैलरी पर साल 2024 में भी खेले थे, लेकिन साल 2025 के लिए उन्हें 11 करोड़ में इस टीम ने रिटेन किया। रजत ने अब तक आरसीबी के लिए 27 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 158.85 की औसत के साथ 799 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। रजत का बेस्ट स्कोर नाबाद 112 रन रहा है। टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि रजत में सादगी है वह अपने आस-पास के लोगों की परवाह करते हैं हमने करीब से देखा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया और हमें ये बहुत पसंद आया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़