IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे

Tim david
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 18 2026 6:21PM

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था।

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वीरेंद्र सहवाग जैसी दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने सहवाग ही नहीं बल्कि हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

दिल्ली के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कसा। डेविड, जो पूरे टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे, वे भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था। लिस्ट में अब डेविड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूची में वीरेंद्र सहवाग, फिल साल्ट, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन का भी नाम शामिल है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़