Rinku Singh Engagement: हो गई रिंकू सिंह की सगाई, राजनीति जगत की इस दिग्गज से लेंगे फेरे

Rinku Singh shot
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 17 2025 5:36PM

रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन प्रिया सरोज 25 वर्ष की है। वर्तमान में वो सुप्रीम कोर्ट में वकील भी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली प्रिया सरोज के परिवार का ताल्लुक भी राजनीति से है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी करने वाले है। रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये जानकारी सामने आई है। रिंकू सिंह ने जिस से सगाई की है वो समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज है। सगाई के बाद दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

बता दें कि रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी और मंगेतर प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से सासंद हैं। रिंकू सिंह जल्द ही सरोज के साथ सात फेरे लेने वाली है। हालांकि दोनों की शादी कब होगी इस संबंध में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन प्रिया सरोज 25 वर्ष की है। वर्तमान में वो सुप्रीम कोर्ट में वकील भी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली प्रिया सरोज के परिवार का ताल्लुक भी राजनीति से है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके है। तूफानी सरोज वर्ष 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा सांसद रहे थे। 

बता दें कि रिंकू सिंह 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज का हिस्सा है। इस सीरीज में वो पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलने वाले है। इससे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज में रिंकू सिंह भी खेलेंगे। हालांकि अभी वनडे सीरीज का ऐलान नहीं हुआ है। अब देखना है कि क्या रिंकू सिंह वनडे सीरीज में जगह बना पाएंगे या नहीं। बता दें कि रिंकू सिंह बीते लंबे समय से भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। जल्द ही वो घरेलू क्रिकेट खेलते दिखेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़