विराट कोहली को पीछे छोड़ रोहित शर्मा ने हासिल की यह उपलब्धि, अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही आगे

rohit virat
ANI
अंकित सिंह । Sep 1 2022 3:23PM

खेल प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में यह रिकॉर्ड भी हासिल कर लेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी का हर कोई लोहा मानता है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पांच खिताब दिलवाए हैं।

भारतीय टीम एशिया कप में अपना वर्चस्व दिखा रही है। अपने दो मुकाबले में भारतीय टीम में जीत हासिल करने के बाद टॉप 4 में पहुंच गई है। बुधवार को भारतीय टीम ने हांगकांग के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने भारत की ओर से सफल कप्तानों के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में एक 31वां मैच जीता था। इसके साथ ही वह विराट कोहली से आगे निकल गए। रोहित शर्मा ने अब तक 37 T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 31 मैच जीते हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 50 टी20 मैचों में कप्तानी की जिसमें से उन्होंने 30 में जीत हासिल की थी। अब रोहित शर्मा से आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। महेंद्र सिंह धोनी ने 72 मैचों में कप्तानी की है और भारत को 41 में जीत दिलवाई है।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2022: एशिया कप के दूसरे मुकाबले में हिटमैन ने रच दिया इतिहास

खेल प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में यह रिकॉर्ड भी हासिल कर लेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी का हर कोई लोहा मानता है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पांच खिताब दिलवाए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए लगातार कप्तानी कर रहे हैं जिसमें भारतीय टीम को सफलताएं हाथ लग रही हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस साल T20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप खेलने जा रही है। ऐसे में खेल प्रशंसकों को उनकी कप्तानी से बहुत उम्मीदें हैं। एशिया कप में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था। पहले मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम 147 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने 148 रनों का लक्ष्य 20 ओवर में हासिल किया। उस मैच में भी रोहित शर्मा ने बेहतरीन कप्तानी की थी।

इसे भी पढ़ें: क्या मुश्किल का सबब बनेगा ओपनिंग ऑर्डर ? T20 में आक्रामक खेल नहीं दिखा पा रहे रोहित, राहुल और कोहली

एशिया कप के अपने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने हांगकांग को हराया था। भारत की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा गया था। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। फिलहाल भारत ग्रुप ए में पहले नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक खास बात यह भी है कि वह काफी शांत रहने वाले खिलाड़ी हैं। वे गेंदबाजों का रोटेशन भी बड़ी चालाकी से करते हैं। इसके अलावा व हटीम को एक साथ रखने की कोशिश करते हैं। ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों का हौसला भी बढ़ाते हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि रोहित शर्मा के बल्ले से इन दिनों खूब रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में खेल प्रेमियों को उनके बल्ले से रनों की प्रतीक्षा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़