Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन केसीपी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस और असम राइफल्स ने पटसोई और मस्जिद रोड इलाकों से इन आरोपियों को दबोचा। इसके अलावा मयांग इंफाल में तलाशी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

मणिपुर में इंफाल पश्चिम जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिन में सुरक्षा बलों ने छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कमांडो और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले में पटसोई थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के (आत्मसमर्पण नहीं करने वाले गुट) के चार सदस्यों - फिजाम मुथी सिंह (20), लोंगजाम नाओबा सिंह (39), सोरोखाइबाम इनाओचा सिंह (46) और सुखम जेम्स सिंह (25) को गिरफ्तार किया।

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जिले की मस्जिद रोड से इसी संगठन के एक अन्य सदस्य ओइनाम नाओबा सिंह (26) को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस बीच, पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़