Australia के स्टेडियम में Imran Khan के लिए समर्थन, T-shirt विवाद के बाद बोर्ड को बदलना पड़ा फैसला

Imran Khan
प्रतिरूप फोटो
ANI
Ankit Jaiswal । Mar 27 2026 9:52PM

इमरान खान के समर्थन वाली टी-शर्ट पहनने पर एक दर्शक को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मैच में प्रवेश से रोक दिया गया, हालांकि बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की समीक्षा कर इसे मानवीय चिंता से जुड़ा मुद्दा बताया और स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दे दी।

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट मैच के दौरान एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जहां एक दर्शक को टी-शर्ट की वजह से स्टेडियम में एंट्री से रोक दिया गया। मामला शेफील्ड शील्ड फाइनल के दौरान जंक्शन ओवल में हुआ, जहां विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा था।

मौजूद जानकारी के अनुसार ल्यूक ब्राउन नाम के एक दर्शक को इसलिए अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि उसने इमरान खान के समर्थन में लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी। सुरक्षा कर्मियों ने इसे राजनीतिक संदेश मानते हुए उसे अंदर जाने से रोका और टी-शर्ट ढकने को कहा था।

बता दें कि बाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे मामले की समीक्षा की और अपना रुख बदल दिया है। संस्था ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय चिंता से जुड़ा हुआ है, इसलिए दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से इमरान खान की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। वह इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में बंद हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनके बेहतर इलाज और सुविधाओं की मांग उठाई है।

इस पूरे मामले पर दर्शक ल्यूक ब्राउन ने कहा कि वह शुरुआत में इस फैसले से हैरान थे, हालांकि उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को सामान्य बताया है। उनका कहना है कि नियमों को लागू करना जरूरी है, लेकिन इस तरह के मामलों में संवेदनशीलता भी जरूरी होती है।

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी माना कि सुरक्षा कर्मियों ने नियमों के तहत ही कार्रवाई की थी, लेकिन बाद में स्थिति को समझते हुए यह फैसला लिया गया कि इस तरह के संदेश को नियमों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़