Vaibhav Suryavanshi के Debut पर सस्पेंस, कप्तान Shreyas Iyer के जवाब से England Series से पहले मचा बवाल

Shreyas Iyer
प्रतिरूप फोटो
X @BCCI
Ankit Jaiswal । Jul 1 2026 10:25PM

इंग्लैंड T20 सीरीज से पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर चल रही सोशल मीडिया चर्चाओं को लेकर दोटूक जवाब दिया है। अय्यर ने कहा कि वह इन बहसों पर ध्यान नहीं देते और टीम की रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे, जिसके बाद उनका यह वीडियो वायरल हो गया और टीम चयन पर बहस तेज हो गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर एक अलग वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में उनसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चल रही चर्चाओं और सोशल मीडिया पर हो रही प्रतिक्रियाओं के बारे में सवाल पूछा गया। अय्यर ने इस पर बेहद स्पष्ट और संक्षिप्त जवाब दिया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बता दें कि भारत हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 श्रृंखला में 0-2 से हार गया था। इस हार के बाद टीम चयन को लेकर कई सवाल उठे थे। सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हुई, जिन्हें शानदार घरेलू और आईपीएल प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि उन्हें दोनों मुकाबलों में अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला था।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले एक पत्रकार ने श्रेयस अय्यर से पूछा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने टीम और कप्तान से ध्यान भटका दिया है। इस पर अय्यर ने कहा कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते और न ही इस तरह की चर्चाओं पर ध्यान देते हैं।

श्रेयस अय्यर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई चर्चा नहीं देखी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह न तो समाचारों पर लगातार नजर रखते हैं और न ही सामाजिक माध्यमों पर चल रही हर प्रतिक्रिया को देखते हैं। इसलिए उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं हैं।

इसके बाद जब उनसे वैभव सूर्यवंशी के संभावित पदार्पण को लेकर सवाल किया गया तो भारतीय कप्तान ने टीम की रणनीति सार्वजनिक करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पहले से नहीं बता सकता कि आगे क्या होगा। टीम संयोजन पूरी तरह आंतरिक मामला है और विपक्षी टीम के सामने ऐसी जानकारी साझा नहीं की जा सकती हैं।

श्रेयस अय्यर के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके जवाब को सख्त और बेबाक बताया, जबकि कुछ ने उनके व्यवहार पर सवाल भी उठाए। कई क्रिकेट प्रशंसकों का मानना था कि कप्तान ने पत्रकार के सवाल का सीधा जवाब देकर अनावश्यक विवाद से बचने की कोशिश की हैं।

गौरतलब है कि इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीम के अंदर का माहौल और चयन प्रक्रिया को केवल खिलाड़ी और टीम प्रबंधन ही बेहतर तरीके से समझते हैं। उनके अनुसार मीडिया का सवाल पूछना और प्रशंसकों का अपनी राय रखना स्वाभाविक है, लेकिन टीम को बाहरी शोर से अलग रहकर फैसले लेने होते हैं।

अब सभी की नजर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले पर टिकी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। यदि उन्हें फिर अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिलती है तो टीम चयन को लेकर बहस एक बार फिर तेज होने की संभावना हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज केवल नतीजों के लिहाज से ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़