IND vs USA ICC T20 World Cup | वानखेड़े का बदला मिजाज! अक्षर पटेल ने खोला राज, अमेरिका के खिलाफ मुश्किल में फंसी थी टीम इंडिया

Axar Patel
ANI
रेनू तिवारी । Feb 8 2026 12:14PM

भारत ने अमेरिका को आठ विकेट पर 132 रन पर रोककर 29 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद अक्षर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘योजना मैच की स्थिति के अनुसार बनाई जाती है। आम तौर पर मुंबई में विकेट सपाट होता है और हमें यह तय करने में लगभग तीन ओवर लगे कि अच्छा स्कोर क्या होगा।’’

टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ मिली 29 रनों की जीत के बाद भारतीय उप-कप्तान अक्षर पटेल ने पिच की प्रकृति को लेकर बड़ा बयान दिया है। अक्षर ने स्वीकार किया कि टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम की पिच के व्यवहार से काफी हैरान थी, क्योंकि पारंपरिक रूप से यह मैदान बड़े स्कोर और सपाट विकेट के लिए जाना जाता है। अक्षर पटेल के अनुसार, टीम को मैदान पर उतरने के बाद यह समझने में लगभग तीन ओवर लग गए कि इस पिच पर एक 'प्रतिस्पर्धी स्कोर' क्या होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने मात्र 77 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी से मेजबान टीम नौ विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: Banda में मां ने बेटी से बनवाया अपनी ही मौत का Live Video, Reel बनाने के चक्कर में फंदे पर झूल गई

 

भारत ने अमेरिका को आठ विकेट पर 132 रन पर रोककर 29 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद अक्षर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘योजना मैच की स्थिति के अनुसार बनाई जाती है। आम तौर पर मुंबई में विकेट सपाट होता है और हमें यह तय करने में लगभग तीन ओवर लगे कि अच्छा स्कोर क्या होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में हमें पता था कि अगर एक भी बल्लेबाज चल गया तो हम 140-150 रन के आसपास पहुंच जाएंगे। विकेट भी (अलग तरह से) व्यवहार कर रहा था।’’

इसे भी पढ़ें: Anupamaa में Gaurav Khanna करें तो ठीक? पत्नी Akanksha Chamola ने डांस वीडियो विवाद पर Trolls को दिया मुंहतोड़ जवाब

इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘हम हैरान थे क्योंकि हमें लगा था कि यह एक सपाट विकेट है जो आम तौर पर मुंबई में होता है।’’ अक्षर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में थोड़ा दबाव महसूस हुआ क्योंकि बल्लेबाजी क्रम ढह गया और वह भी टी20 विश्व कप के पहले मैच में। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक आप इसे (दबाव को) महसूस करते हैं। क्रिकेट ऐसा ही है (लेकिन फिर) यह अच्छा है कि यह पहले मैच में हुआ।’’ अक्ष्ज्ञर ने कहा, ‘‘विकेट की प्रकृति को समझना महत्वपूर्ण है और जिस तरह का क्रिकेट हम खेल रहे हैं, हम शॉट को ठीक से नहीं खेल पाए। अगर ऐसा दोबारा होता है तो हमारे पास इसे 160-170 रन तक ले जाने का अनुभव होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़