गाजियाबाद: ढाबे पर खाने में देरी और बिल को लेकर खूनी संघर्ष, दो युवकों की मौत, एक घायल

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक सड़क किनारे स्थित ढाबे पर हुए हिंसक संघर्ष में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह घटना ट्रांस-हिंडन जोन के अंबेडकर गेट के पास स्थित वैष्णो ढाबे की है।
इसे भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित नारायणपुर में विकास की नई रफ़्तार, सीएम विष्णु देव साय ने बस में ग्रामीणों संग किया सफर, महतारी वंदन योजना की किस्त जारी
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। होटल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें: भव्य प्रवेश द्वारों से सजेगी राजधानी लखनऊ! योगी आदित्यनाथ ने दिए 7 'विरासत द्वारों' के निर्माण के निर्देश
ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है। दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा के नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है। पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है, जबकि इस मामले में कई अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य न्यूज़











