Rajasthan में लकड़ी की तस्करी के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर मार डाला, दो साथियों को भी बुरी तरह किया घायल

Muslim
unsplash.com
रेनू तिवारी । Aug 19 2023 11:09AM

राजस्थान के अलवर में लकड़ी काटने को लेकर भीड़ के हमले में एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए। एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस वाहन को रोका जिसमें वे तीनों सवार थे और कथित तौर पर उन पर हमला किया।

राजस्थान के अलवर में लकड़ी काटने को लेकर भीड़ के हमले में एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए। एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस वाहन को रोका जिसमें वे तीनों सवार थे और कथित तौर पर उन पर हमला किया। मृत व्यक्ति वसीम के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना गुरुवार रात को हुई जब उनका बेटा और दो अन्य लोग रामपुर इलाके में लकड़ी काट रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया और उन्होंने आकर तीनों की पिटाई की। शुक्रवार को इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: Bihar Journalist Murder | पत्रकार विमल यादव मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, हत्या के आरोप में 4 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि तीनों पर आरोप है कि वे अवैध रूप से लकड़ी काट रहे थे।अतिरिक्त एसपी जगराम मीना ने कहा "हमें नारोल गांव में मॉब लिंचिंग की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मौके से भाग गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, और आगे की जांच कर रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: Kota Student Suicides | कोटा में क्यों बढ़ रहे सुसाइड केस? हाई प्रोफाइल कमिटी करेगी जांच, CM गहलोत ने पैनल बनाने के दिए आदेश

पुलिस के अनुसार, चार वन अधिकारियों को हिरासत में रखा गया है। इसके अतिरिक्त, छह ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक जेसीबी चालक भी शामिल है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित गिरफ्तारियां की जाएंगी। प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि घटना किसी विशेष जाति या धार्मिक कारकों से जुड़ी नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़