पनवेल: अवैध संबंध के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से मार डाला, रिश्तों का खूनी अंत हुआ!

ठाणे जिले के निकट पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे जिले के निकट पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) प्रशांत मोहिते ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करंजदे सेक्टर पांच में हुई।
डीसीपी ने कहा, पुलिस को हेल्पलाइन 112 पर रात 8:37 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बीट मार्शल विलास बिराजी करांदे और राजेंद्र कृष्ण केनी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी नागेश काले (32) को दत्तू काले (45) की पत्थर से हत्या करने के बाद भागते समय पकड़ लिया गया।
इसे भी पढ़ें: ये तो लग ही रहा था...सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोले उमर अब्दुल्ला
मोहिते ने बताया, मृतक के, अपने रिश्तेदार के भाई की पत्नी के साथ संबंध थे, जिसके कारण उसके और उसके भाई के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पनवेल सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
वहीं एक दूसरी अपराधिक घटना में महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने 39 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद करने के बाद कुख्यात शिकलगर गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया तथा चोरी के 40 मामलों को सुलझाने का दावा किया।
इसे भी पढ़ें: Trump के 100% टैरिफ पर आ गया भारत का बयान, जानें मोदी सरकार ने क्या की पलटवार की तैयारी?
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चार आरोपियों - विजय सिंह अंधा सिंह जुन्नी उर्फ शिकलगर (24), सोनू सिंह जितेंद्र सिंह जुन्नी (27), सनी करतार सिंह सरदार (27) और अतुल सुरेश खंडाले (24) को कल्याण में अपराध शाखा की इकाई-3 ने गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि डोंबिवली, मुंब्रा, कालवा, मानपाड़ा, विट्ठलवाड़ी (ठाणे में) और खंडेश्वर (नवी मुंबई में) सहित विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के 40 मामलों में उनका नाम है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 39.53 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण तथा अपराध में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है।
अन्य न्यूज़












