Holi 2026 । चंद्र ग्रहण और भद्रा ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, जानें कब खेल पाएंगे रंगों का त्योहार

holi 2026
CANVA PRO
एकता । Feb 27 2026 5:09PM

होली 2026 की तारीखों पर चंद्र ग्रहण और भद्रा के कारण बने भ्रम को दूर करते हुए जानें कि होलिका दहन 2 मार्च को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा, जबकि चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा।

होली खेलने के लिए हर कोई बेताब बैठा है, लेकिन इस साल इसका मजा फीका पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि चंद्र ग्रहण ने सबको कन्फ्यूज कर दिया है कि होलिका दहन कब किया जाएगा और फिर रंगों वाली होली कब खेली जाएगी। अगर आप भी इसी बात को लेकर परेशान हैं, तो टेंशन छोड़िए और हमारा यह आर्टिकल पढ़िए।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को होता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5:56 बजे शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च को शाम 5:08 बजे खत्म होगी। भद्रा का समय रात 2:38 बजे से सुबह 4:34 बजे तक रहेगा, इसलिए होलिका दहन के लिए 2 मार्च की शाम 6:51 से रात 9:18 बजे तक का समय सबसे शुभ है। इस दौरान पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: March 2026 Hindu Festival Calendar : मार्च में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी? यहां देखें पूरी List

3 मार्च को सूतक काल के कारण इस दिन खेली जाएगी होली

अब बात करते हैं रंगों की, पंचांग के अनुसार 3 मार्च की शाम तक पूर्णिमा है, लेकिन इसी दिन चंद्र ग्रहण का साया भी है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू हो जाएगा और भारत में दिखने के कारण इसका सूतक काल भी माना जाएगा। चूंकि रंगों वाली होली (धुलंडी) चैत्र महीने की प्रतिपदा को मनाई जाती है, इसलिए इस साल रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Holi पर रंगों से बालों को बचाने के सुपर-हिट टिप्स, मिलेगा Trendy और Classy Look, ट्राई करें ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल

सकारात्मकता के लिए राधा-कृष्ण और शिव-शक्ति को अर्पित करें गुलाल

होली पर पूजा-पाठ का भी अपना ही क्रेज है। इस दिन राधा-कृष्ण, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत अच्छा माना जाता है। आप पूजा में गुलाल, रंग, ताजे फूल और मिठाइयां चढ़ा सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़