Health Alert । इन हेल्दी बीजों से हो सकता है Kidney Failure, डॉक्टर ने जारी की पूरी Rating List

Best and Worst Seeds for Kidney Health
CANVA PRO
एकता । May 14 2026 3:36PM

यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि हर हेल्दी चीज किडनी के लिए अच्छी नहीं होती, खासकर कुछ बीज किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं। जहां कद्दू और तरबूज के बीज सुरक्षित हैं, वहीं सुपरफूड माने जाने वाले चिया और तिल के बीजों का अधिक सेवन किडनी पर बुरा असर डाल सकता है।

आज के समय में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान है। लोग हेल्दी समझकर कई चीजें खाते हैं, लेकिन वही चीजें कभी-कभी किडनी के लिए नुकसानदायक बन जाती हैं। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आप अपनी डाइट को बेहतर तरीके से चुन सकें।

डॉक्टर ने समझाया

यूरोलॉजिस्ट डॉ. विस्वास ने इस मुद्दे को आसान भाषा में समझाया है। उन्होंने बताया कि लोग जिन बीजों को हेल्दी समझकर रोज खाते हैं, उनमें से कुछ किडनी के लिए सही नहीं होते। इसलिए उन्होंने अलग-अलग बीजों को रेटिंग देकर बताया कि कौन सा बीज कितना सुरक्षित है।

हर हेल्दी चीज किडनी के लिए अच्छी नहीं होती

अक्सर लोग मानते हैं कि बीज खाना हमेशा फायदेमंद होता है। लेकिन ऐसा हर बार सही नहीं है। कुछ बीज ऐसे होते हैं जो शरीर के लिए अच्छे हैं, लेकिन किडनी पर असर डाल सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन से बीज कितनी मात्रा में खाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pregnancy Care: Pregnancy में ये 6 Red Flags हैं खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

ये बीज किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं

कद्दू के बीज किडनी के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। डॉ. विस्वास के अनुसार ये यूरिन में बनने वाले स्टोन के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

अलसी के बीज भी अच्छा विकल्प हैं क्योंकि इनमें ऑक्सालेट बहुत कम होता है, जो किडनी के लिए सुरक्षित माना जाता है।

तरबूज के बीज भी फायदेमंद हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं डालते।

इन बीजों को सीमित मात्रा में ही खाएं

सूरजमुखी के बीज पूरी तरह नुकसानदायक नहीं हैं, लेकिन इनमें मध्यम मात्रा में ऑक्सालेट होता है, इसलिए इन्हें कम मात्रा में ही लेना चाहिए।

चिया सीड्स को लोग सुपरफूड मानते हैं, लेकिन डॉ. विस्वास बताते हैं कि ज्यादा मात्रा में लेने से किडनी पर असर पड़ सकता है।

सब्जा (तुलसी) के बीज पर अभी ज्यादा रिसर्च नहीं है, इसलिए इन्हें भी सीमित मात्रा में ही खाना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ता पारा, पेट का बिगड़ा हाजमा! Summer में Stomach Problems से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

इन बीजों से किडनी को हो सकता है नुकसान

तिल के बीज में ऑक्सालेट ज्यादा होता है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।

खसखस के बीज भी हाई ऑक्सालेट वाले होते हैं और अक्सर खाने में छिपे होते हैं, जिससे नुकसान बढ़ सकता है।

हलीम के बीज, जिन्हें कई जगह हेल्दी माना जाता है, डॉ. विस्वास के मुताबिक किडनी के लिए सही नहीं हैं और इन्हें अवॉइड करना चाहिए।

संतुलित डाइट ही है सबसे बड़ा समाधान

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा न खाएं। सही मात्रा और संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है। अगर आपको पहले से किडनी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही अपनी डाइट तय करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़