Body Fat घटाने का Secret: नींद में भी बर्न होगी कैलोरी, बस ये Sleep Hacks अपनाएं

 Sleep Hacks
AI

सोने के तरीके में कुछ बदलाव करके आप नींद में भी 400-500 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। नियमित व्यायाम, सही खान-पान, और सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाने जैसी आदतें आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर सोते समय फैट बर्न करने में मदद करती हैं।

क्या आप ने सुना है कि जब शरीर नींद की अवस्था में होता है तो कैलोरी स्टोर करता है, बर्न नहीं करता। वैसे यह एक आम धारणा है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। सोते समय कैलोरी बर्न करने की मात्रा अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करती है जैसे वजन, मेटाबॉलिज्म और हर रात की अच्छी नींद। आखिर हम सोते समय कितनी कैलोरी बर्न करते हैं और कैसे बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं-

कितनी कैलोरी करते हैं खर्च

अधिकांश लोग आठ घंटे की नींद के दौरान लगभग 400 कैलोरी खर्च कर लेते हैं, जबकि जिन व्यक्तियों की मांसपेशियां अधिक होती हैं या जिनका मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वे करीब 500 कैलोरी तक जला सकते हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि शरीर आराम करते समय भी ऊर्जा का निरंतर उपयोग करता रहता है।

इन तरीकों से ज्यादा कैलोरी कर सकते हैं बर्न

- रात 8 बजे के बाद खाना आपके मेटाबॉलिज्म को उतना स्लो नहीं करता है, जितना गलत खानपान। रात के समय या शाम के स्नैक्स में क्या ले रहे हैं उस पर जरुर ध्यान दें।

- प्रतिदिन एक्सरसाइज करने और खासकर मसल्स को मजबूत बनाने वाले वर्कआउट करने से ज्यादा मात्रा कैलोरी बर्न करने में सहायक होती है। अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं तो यह फायदा पहुंचा सकता है।

- वजन कम करने से मेटाबॉलिज्म की रफ्तार बढ़ती है। अगर आप सोने से पहले कैफीन युक्त ड्रिंक लेने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है। 

- प्रतिदिन सोने-जागने का नियमित रुल बनाएं। आप चाहे तो सोने से पहले कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं। जिससे आप आसानी सो सकते हैं। 

- सोने से पहले भूलकर भी फोन, कंप्यूटर या टीवी को बंद कर सकते हैं। इन डिवाइसेस से निकलने वाली रोशनी आपकी नींद की रिदम को खराब कर सकती हैं। 

क्या सोते समय फैट भी होता है बर्न

जब हम सोते हैं, तब भी शरीर कैलोरी बर्न करते हैं। यह ऊर्जा कभी शरीर में जमा वसा (फैट) से आती है तो कभी कार्बोहाइड्रेट से, जो ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होते हैं। हालांकि, असल मायने इस बात के हैं कि आपकी कुल ऊर्जा जरूरत कितनी है, शरीर में मांसपेशियों की मात्रा कितनी है, आपकी नींद कितनी अच्छी है और आप दिनभर कितने सक्रिय रहते हैं। यही सभी कारक मिलकर तय करते हैं कि शरीर ऊर्जा का उपयोग किस तरह करेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़