Fatty Liver के लक्षण घटाने और Bloating दूर करने में असरदार है सुबह Jeera Water पीना

Jeera water
AI-Generated

खाली पेट जीरे का पानी पीने से पाचन दुरुस्त होता है और गैस, एसिडिटी व फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, खराब खान-पान और जीवनशैली के कारण होने वाले फैटी लिवर को ठीक करने के लिए पूरी तरह इस पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

घर की रसोई में ऐसे कई मसाले मौजूद है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और जिनका इस्तेमाल सिर्फ रंगत व स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत से संबंधित परेशानियों को दूर करने में भी किया जाता है। जीरा इन्हीं में से एक है। वैसे तो दाल और सब्जी में जीरे लड़का जरुर लगाया जाता है, हालांकि कई लोगों को जानकारी नहीं होती है कि यह छोटा-सा बीज कैसे डाइजेशन को दुरुस्त करके गैस और ब्लोटिंग को दूर करता है। कहा जाता है कि खाली पेट जीरा का पानी पीने से फैटी लिवर के लक्षण रिवर्स हो जाते हैं।

क्या जीरे के पानी से रिवर्स हो सकते हैं फैटी लिवर के लक्षण?

जीरे का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाली पेट सेवन करने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, क्योंकि खाली पेट एक गिलास जीरा पानी पीने से शरीर को कुछ जरुरत मिनरल्स मिलते हैं और यह पचान तंत्र की सफाई करने में मदद करता है। लेकिन फैटी लिवर को कम करने के लिए इस पर निर्भर रहना ही सही नहीं होगा।

फैटी लिवर क्यों होता है?

फैटी लिवर होने के मुख्य कारण मेटाबॉलिज्म में होने वाले बदलाव। अगर आप सुस्त जीवनशैली, मोटापा, डिस्लिपिडेमिया (खून में फैट का असंतुलन), खराब खान-पान और नींद के गलत पैटर्न के कारण होते हैं। वहीं, लाइफस्टाइल संबंधित कुछ आदतें जैसे कि नियमित व्यायाम न करना, नाइट शिफ्ट में काम करना, खाने का कोई निश्चित समय न होना, डाइट में बहुत अधिक रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, चीनी वाली चीजें, तला-भुना खाना, प्रोसेस्ड फूड और पैकेट बंद खाने का ज्यादा सेवन करना और तेल का अधिक इस्तेमाल, लिवर में कैलोरी और फैट जमा होने का कारण बनती हैं।

ज्यादा मात्रा में न पिएं जीरा का पानी

- अगर आप जीरे का पानी से एसिडिटी और सीने में जलन होती है, तो आप इसे दिन में 1 ही बार पिएं।

- 1 टीस्पून जीरे का 1 गिलास पानी में भिगोएं।

- सुबह इसे उबाल लें और छानकर पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़