World Chocolate Day 2026: डार्क या मिल्क चॉकलेट? Expert से जानें महिलाओं की Health के लिए कौन सी Chocolate है बेहतर

Dark vs Milk Chocolate
AI Image

वर्ल्ड चॉकलेट डे पर जानिए कि महिलाओं की सेहत के लिए डार्क और मिल्क चॉकलेट में से कौन सी बेहतर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डार्क चॉकलेट में अधिक कोको, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम होते हैं जो पीरियड्स के दर्द और मूड स्विंग्स में फायदेमंद हैं, जबकि मिल्क चॉकलेट में शुगर की मात्रा अधिक होती है।

हर किसी को चॉकलेट काफी पसंद होती है। इसका नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। चॉकलेट का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब पसंद आता है। है। खासतौर पर महिलाओं में चॉकलेट की लोकप्रियता काफी अधिक देखी जाती है। जब मन उदास हो, तनाव महसूस हो रहा हो या मीठा खाने की इच्छा जागे, तब कई लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। आज यानी 7 जुलाई को हर साल वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day 2026) मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि डार्क चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट में से हेल्थ के लिए कौन-सी बेहतर मानी जाती है? आइए जानते हैं इस लेख में, इन दोनों में क्या अंतर है और सेहत के लिए कौन-सा विकल्प अधिक फायदेमंद हो सकता है।

जानें एक्सपर्ट की राय

दरअसल, बाजार में मिलने वाली चॉकलेट्स, भले ही दिखने में एक जैसी न लगती हो, लेकिन इनकी खूबियां अलग-अलग होती है। खासतौर पर डार्क चॉकलेट को हेल्दी माना जाता है, क्योंकि इसे लिमिट से खाया जाए, तो कोई नुकसान नहीं होता है।

डार्क चॉकलेट क्यों मानी जाती है ज्यादा हेल्दी?

असल में डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा अधिक होती है। इसी कारण से इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इससे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। डॉक्टर भी मानते हैं कि डार्क चॉकलेट शरीर में सूजन कम करने, दिल की सेहत को बेहतर रखने और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकती हैं। इसलिए इसको अन्य चॉकलेट की तुलना में अधिक हेल्दी माना जाता है।

पीरियड्स के दौरान भी मिल सकता है फायदा

जिन महिलाओं के पीरियड्स के समय मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और मीठा खाने की क्रेविंग अधिक होती है। इस दौरान आप सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खा सकती हैं, जिससे आपका मूड ठीक रहेगा। असल में डार्क चॉकलेट खाने से शरीर में ऐसे हार्मोन बनने में मदद मिलती है, जो कि मूड को बेहतर करते हैं।

मैग्नीशियम का है अच्छा सोर्स

आपको बताते चलें कि डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह एक जरुरी मिनरल है, जो मसल्स को आराम देता है। जिन महिलाएं को पीरियड्स में मसल्स पेन होता है, उनको डार्क चॉकलेट जरुर खानी चाहिए। इससे काफी राहत मिलती है।

मिल्क चॉकलेट में क्या परेशानी है?

मिल्क चॉकलेट का स्वाद बड़ा ही गजब का होता है, लेकिन इसमें शुगर और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होती है। इसें कोको की मात्रा कम होती है। यदि आपको मिल्क चॉकलेट ज्यादा पसंद है और इसको रोज खाते हैं, तो यह आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा, इसमें ब्लड शुगर बढ़ने और दांतों की समस्याओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। 

कितनी मात्रा में खाएं डार्क चॉकलेट

रोजाना आप करीब 20 से 30 ग्राम डार्क चॉकलेट खाया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि चॉकलेट में केवल 70 फीसदी या उससे ज्यादा कोको नहीं हो।

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?

बता दें कि, डार्क चॉकलेट हर किसी नहीं खानी चाहिए। कुछ लोगों को इससे परहेज ही करना चाहिए। यदि किसी महिला को डायबिटीज है, किडनी से जुड़ी बीमारी, माइग्रेन या कोई दूसरी समस्या, तो चॉकलेट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। 

कौन-सी चॉकलेट है बेहतर?

महिलाओं की सेहत के तौर पर, तो डार्क चॉकलेट काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ये लिमिट में खाई जाए, तो बढ़िया है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट,  फ्लेवोनॉयड्स और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़