उबलती हुई Tea बार-बार पीने से Food Pipe Cancer का खतरा कई गुना बढ़ा

HOT TEA
Unspalsh

यूके में 10 लाख वयस्कों पर हुई 14 साल की स्टडी के अनुसार, 65 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक गर्म चाय-कॉफी पीने से इसोफेगल कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अत्यधिक गर्म पेय भोजन नली की परत को थर्मल नुकसान पहुंचाते हैं। विशेषज्ञों ने पेय पदार्थों को थोड़ा ठंडा या गुनगुना करके पीने की सलाह दी है।

ज्यादातर लोगों को गरमा-गरम चाय पीने का शौक होता है। कप में डालते ही बिना देर फूंक कर ही चाय-कॉफी पीना शुरु कर देते हैं। अगर आपकी भी यही आदत है, तो आप जरा संभल जाए। दरअसल, हालिए एक नई रिसर्च में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

रिसर्च के अनुसार, अधिक गर्म पेय पदार्थ पीने से एसोफेगल कैंसर (भोजन नली के कैंसरी) का जोखिम बढ़ सकता है। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी बताते हैं-

इस बारे में क्या है एक्सपर्ट का कहना?

- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी (65°C या उससे अधिक तापमान वाली) बार-बार पीने से एसोफिजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (एक तरह का फूड-पाइप कैंसर) का खतरा काफी बढ़ जाता है।

- UK में करीब 10 लाख वयस्कों पर की गई इस 14 साल की स्टडी के अनुसार, जो लोग अपनी ड्रिंक्स को बहुत गर्म पीना पसंद करते थे, वैसे उनमें यह खतरा ज्यादा होता है।

- अगर आप अत्यधिक गर्म तरल पदार्थ एसोफेगस की परत को बार-बार थर्मल नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे समय के साथ कैंसर जैसे खतरनाक जोखिम देखने को मिल सकता है।

- वैसे यह खतरा ड्रिंक के कारण नहीं, बल्कि उसके तापमान की वजह से होता है।

- सबसे जरुरी बात यह है कि ज्यादातर लोगों में इस कैंसर के होने का कुल खतरा अभी कम है और अध्ययन में एसोफेजियल एडेनोकार्सिनोमा के साथ ऐसा कोई संबंध नहीं पाया गया।

- जो लोग नियमित तौर पर बहुत ज्यादा गर्म ड्रिंक का सेवन करते हैं, उन्हें 6 या उससे ज्यादा कप, उनके लिए बढ़ा खतरा साबित होगा।

चाय-कॉफी को हमेशा गुनगुना ही पिएं

- हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि चाय या कॉफी पीने से पहले उसे कुछ मिनट में ठंडा रहने दें।

- यदि आप होंठों या जीभ पर बहुत ही ज्यादा गर्म लगे, तो शायद उनका तापमान सुरक्षित सीमा से ज्यादा है।

- आप चाय-कॉफी या किसी भी गरम पेय पदार्थ को हमेशा गुनगुना ही पिएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़