शहद का अधिक सेवन आपको पहुंचा सकता है नुकसान, इतनी मात्रा में सेवन करना होगा फायदेमंद

Honey
Creative Commons licenses

शहद का अधिक सेवन किए जाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए अगर आप भी अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको भी इसे कम करने की जरूरत है। नियमित मात्रा में शहद का सेवन आपके लिए अच्छा माना गया है।

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना हमारे लिए अक्सर नुकसानदायक साबित होता है। ठीक उसी तरह चीनी की जगह शहद का सेवन करना एक हेल्दी ढप्शन है। लेकिन अधिक मात्रा में शहद का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि मधुमक्खियों द्वारा फूलों के अमृत से शहद बनाया जाता है। शहद वजन घटाने के अलावा अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी लाब के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए चाय में और काढ़े में शहद का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

1- ब्लड शुगर लेवल

आपको बता दें कि शहद कार्बोहाइड्रेट और चीनी से भरपूर होता है। लेकिन अग आप ज्यादा मात्रा में शहद का नियमित सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज संबंधी बीमारी से परेशान हैं तो शहद के अधिक सेवन से आपके शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों में शर्करा के स्तर में वृद्धि होने से यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबिक हो सकता है। इसलिए आपको इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

2- पाचन संबंधी समस्या

इसके साथ ही शहद के अधिक सेवन से कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं। बता दें कि शहद में हाई फ्रुक्टोज कंटेंट मौजूद होता है। जिससे आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। वहीं इसके अधिक सेवन से ब्लॉटिंग और डायरिया की समस्या भी पैदा हो सकती है। आपका शरीर एक बार में ज्यादा चीनी की मात्रा को नहीं पचा सकता है। जिससे आपको इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: लाइट जलाकर सोने की आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

3- ब्लड प्रेशर 

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए शहद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। वहीं अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह आपके रक्तचाप को सामान्य से कम स्तर में भी ले जा सकता है। जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। वहीं लंबे समय तक ब्लड प्रेशर कम होने से आपके दिल पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आप भी शहद का सृज्यादा सेवन करते हैं तो आप को भी सतर्क होने की जरूरत है।

4- वजन

जिन लोगों का वजन कम होता है उनके लिए शहद एक बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन अग आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको शहद के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि शहद का अधिक सेवन आपके वजन को बढ़ाता है। शहद में अतिरिक्त कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है। जो आपके वजन घटाने में कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो आपको शहद के अधिक सेवन से बचना चाहिए। 

5- दांत संबंधी समस्याएं

बहुत अधिक शहद के सेवन से आपको दांत संबंधी समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है। अधिक शहद मतलब अधिक चीनी, जो आपके दांतों की सड़न को बढ़ा सकता है। यूएसडीए नेशनल न्यूट्रिएंट डेटाबेस के मुताबिक शहद का लगभग 82 प्रतिशत चीनी है। जिससे आपके दांतों को नुकसान पहुंचता है। शहद चिपचिपा होने के कारण आपके दांतों को आसानी से जकड़ सकता है। साथ ही यह आपके दांतों की सड़न को बढ़ावा भी दे सकता है।

कितनी मात्रा में करें सेवन

शहद का सेवन अधिक मात्रा में किए जाने से आपको ऊपर बताई गई कोई भी समस्या हो सकती है। ऐसे में शहद के सेवन में संयम बरतना काफी जरूरी होता है। अगर हर दिन करीब 50 मिलीलीटर शहद का सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है। वहीं इस मात्रा से अधिक सेवन करने से आप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़