Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में नहीं आएगी कमजोरी, ये 5 खास ड्रिंक्स देंगे भरपूर ऊर्जा

Shardiya Navratri 2025
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

अगर आप नवरात्रि का व्रत 9 दिनों तक रखने जा रहे हैं। इन नौं दिनों तक खुद को एनर्जिटक बनाने के लिए आप इन ड्रिक्स का सेवन कर सकते हैं। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। देवी के नौ स्वरूपों को समर्पित है यह त्योहार। 9 दिन तक उपवास रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप खाने-पीने पर ध्यान रखना भी जरुरी है। इन 5 ड्रिंक्स को आप जरुर पिएं।

शारदीय नवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो देवी दुर्गा की आराधना और पूजा के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तक मनाया जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। अगर आप नौ दिनों तक व्रत रखने जा रहे हैं, तो शरीर को डिटॉक्स रखना भी बेहद जरुरी है। लंबे समय से व्रत रखने से शरीर में थकान, कमजोरी डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस दौरान खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। आइए आपको बताते हैं नौ दिनों तक आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

पोमिग्रेनेट लेमोनेड

अनार और नींबू का बना ये पेय आपके शरीर को ठंडक जरुर पहुंचाएगा। अनार में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह खून की कमी को दूर करता है और शरीर भी एक्टिव बना रहता है। 

कैसे बनाएं

-सामग्री- अनार का रस 1 गिलास, नींबू रस 1 चम्मच, चीनी स्वादानुसार, ठंडा पानी।

-विधि- अनार का रस निकालें, उसमें नींबू रस और शहद डालें। अच्छे से मिक्स कर ठंडा-ठंडा पीएं।

लेमन मिंट मोहितो

नवरात्रि के दौरान व्रत में हाइड्रेटेड रहने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है नींबू और पुदीना का ड्रिंक। लेमन मिंट मोहितो पीने से डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह आपकी थकान को दूर करता है। अभी मौसम में काफी बदलाव आ रहा है तो बर्फ का इस्तेमाल कम ही करना। वरना आप बीमार पड़ जाएंगे। लेमन मिंट मोहितो पीने से इम्यूनिटी और पाचन बढ़िया रहता है।

कैसे बनाएं

- सामग्री- नींबू का रस 2 चम्मच, पुदीना पत्तियां 7-8, शहद 1 चम्मच, 1 गिलास ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े।

-विधि- पुदीना पत्तियों को हल्का मसल लें। इसमें नींबू रस, शहद और ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। बर्फ डालकर सर्व करें।

मिक्स फ्रूट जूस

नौ दिनों के व्रत में आप फलों का जूस पी सकते हैं। यह आपके शरीर के पोषक तत्वों को पूरा करेगा। मिक्स जूस में विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन क्रिया भी बेहतर बनीं रहती है।

कैसे बनाएं

-सामग्री- सेब, संतरा, अंगूर, पपीता या मौसमी फल, शहद।

-विधि- सभी फलों का रस निकालें या ब्लेंडर में डालकर जूस बनाएं। थोड़ा शहद डालें और ठंडा करके पीएं।

पाइनएप्पल स्मूदी

व्रत रखते समय थकान और कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप अनानास की स्मूदी पी सकते हैं। अनानास में ब्रोमेलिन एंजाइम पाया जाता है जो पाचन में मदद करता है। दही या फिर दूध से इसकी स्मूदी बना कर पिएं तो यह शरीर को ठंडक और ऊर्जावन बनाता है। यह शरीर की गर्मी और थकान दूर करता है।

कैसे बनाएं

- सामग्री- अनानास के टुकड़े 1 कप, दही आधा कप, शहद 1 चम्मच, बर्फ।

- विधि- ब्लेंडर में अनानास, दही और शहद डालकर स्मूद पीस लें। ठंडा-ठंडा स्मूदी तैयार है।

ड्राई फ्रूट शेक

ड्राई फ्रूट का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश से बना ड्राई फ्रूट शेक पीने दिनभर आप ऊर्जावन बनें रहते हैं। क्योंकि, इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स शरीर को दिनभर एक्टिव बनाएं रखता है। यह भूख को भी कंट्रोल करता है।

कैसे बनाएं

- सामग्री- बादाम 6-7, काजू 5-6, किशमिश 1 चम्मच, अखरोट 2-3, दूध 1 गिलास, शहद 1 चम्मच। 

- विधि- ड्राई फ्रूट्स को थोड़ी देर दूध में भिगोकर ब्लेंड करें। फिर बाकी दूध और शहद डालकर स्मूद शेक बनाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़