Pre-Bridal Skincare में शामिल करें यह देसी जूस, शादी के दिन चेहरे पर दिखेगा निखार

शादी के सीजन में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए प्री-ब्राइडल डाइट में पौष्टिक जूस शामिल करना फायदेमंद है। चुकंदर, आंवला, कच्ची हल्दी, अदरक और नींबू से तैयार यह जूस त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी देता है। इसका रोजाना सेवन शरीर को डिटॉक्स कर ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है।
कुछ ही दिनों में वेडिंग सीजन शुरु हो जाएगा। अगर आप भी इस साल दुल्हन बनने जा रहे हैं, तो प्री-ब्राइडल स्किनकेयर के साथ डाइट में बदलाव शुरु कर दें। हर दुल्हन का सपना होता है कि वह शादी वाले दिन खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आपको अपने डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को जरुर शामिल करें।
जिससे चेहरा पर निखार आए। ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरुरी होता है कि शरीर अंदर से डिटॉक्स हो और हेल्दी होना भी जरुरी है वरना आपकी स्किन चमक खोने लगेगी।
इस लेख में हम आपको स्किन-ग्लोइंग जूस के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके चेहरे को एक नेचुरल ग्लो देगा। आइए आपको इस जूस के बारे में बताते हैं।
स्किन पर चमक लाने में कैसे मदद करता है यह जूस?
- असल में इस जूस में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाए जाते हैं, यह त्वचा को बेजान बनाने वाले 'ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस' से लड़ते हैं, कोलेजन को सपोर्ट करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, ताकि चेहरे पर एक प्राकृतिक निखार दिखें।
- चुकंदर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर कई लोग इसका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करते हैं। इसको अपनी डाइट में एड-ऑन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे पर निखार देखने को मिलता है।
- इसमें पाए जाने वाले आयरन और विटामिन-सी आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में मदद करते हैं।
- यह चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन की रंगत में सुधार करता है।
- इतना ही नहीं, चुकंदर एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करती है। यह त्वचा का रुखापन भी दूर करता है।
- हल्दी में पाए जाने वाले 'करक्यूमिन' मुंहासों और दाग-धब्बों में राहत प्रदान करते हैं। चेहरे पर निखार आता है और एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं।
- अदरक में इंफ्लेमेशन कम करती है। अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और जिंजरोल त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। एजिंग साइन्स कम होते हैं।
- नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन हेल्दी नजर आती है।
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर कैसे बनाएं जूस?
सामग्री
चुकंदर- 2
आंवला- 2
कच्ची हल्दी- आधा इंच
अदरक- आधा इंच
विधि
- इन सभी चीजों को पानी में अच्छे से डालकर ब्लेंड कर लें।
- फिर इसे छान लें और इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिला लें।
- तैयार है आपका स्किन ग्लोइंग जूस।
- इसको आप रोजाना दिन 1 बार जरुर पिएं।
अन्य न्यूज़














