Iron Deficiency: शरीर में घट रहा है Iron? अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Super Foods, लौट आएगी Energy

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आयरन की कमी से होने वाले लक्षणों कैसे दूर करें और इसकी कमी को कैसे दूर करें।
आयरन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी खनिज है। आयरन खून में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जोकि ऑक्सीजन को पूरी बॉडी में पहुंचाता है। लेकिन शरीर में अगर आयरन की कमी हो जाती है, तो कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आयरन की शुरूआती लक्षणों को लोग अनदेखा करते हैं। जिससे समस्या गंभीर हो सकती है। वहीं समय रहते आयरन की कमी को पहचानकर अपनी डाइट में सुधार करना जरूरी होता है।
आयरन युक्त भोजन और सही डाइट लेने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है। कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आयरन की कमी से होने वाले लक्षणों कैसे दूर करें और इसकी कमी को कैसे दूर करें।
इसे भी पढ़ें: Yoga For Joint Pain: क्या Knee Pain ने जीना कर दिया है मुहाल? ये 3 Powerful Yoga Asanas देंगे तुरंत आराम
आयरन की कमी के लक्षण
शरीर में आयरन की कमी होने पर खून में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है। साथ ही शरीर की एनर्जी घटने लगती है।
आयरन की कमी होने पर लगातार कमजोरी, थकान और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है।
होंठ और स्किन पीले पड़ सकते हैं और बाल व नाखून कमजोर हो सकते हैं।
आयरन की कमी से सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सांस लेने में परेशानी हो सकती हैं।
वहीं आयरन की कमी से काफी ज्यादा सर्दी भी लगती है।
ऐसे दूर करें आयरन की कमी
आयरन की कमी को दूर करने से आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए।
आपको अपनी डाइट में मेथी, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
इसके अलावा मूंगफली, चना, गुड़ और बीन्स जैसी चीजें भी आयरन का अच्छा स्त्रोत होती हैं।
फल में आप सेब, चुकंदर और अनार आदि का सेवन कर सकती हैं।
डॉक्टर से लें सलाह
बता दें कि डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट लेना फायदेमंद हो सकता है। आयरन की सही मात्रा को अवशोषित करने के लिए आपको संतरा, नींबू आदि का सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन C की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं इन उपायों को नियमित रूप से अपनाकर शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही आप कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से भी बच सकते हैं।
अन्य न्यूज़















