क्या Pregnancy के Last Month में Driving करना Safe है? एक्सपर्ट Doctor से जानें पूरा सच

गायनेकोलॉजिस्ट के अनुसार, प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कार ड्राइव करना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि इस दौरान थकान, पेट में खिंचाव और अचानक लेबर पेन शुरू होने का खतरा बढ़ जाता है। बहुत जरूरी होने पर कुछ खास सावधानियों के साथ ही छोटी दूरी के लिए ड्राइव करें।
हर एक महिला की जीवन का सबसे अच्छा पल प्रेग्नेंसी के दौरान होता है। प्रत्येक महिला का मां बनने का सपना जरुर देखती है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशनियों से भी गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मूड स्विंग्स से लेकर वजन बढ़ने और बॉडी पेन तक, कई सारी परेशानियां सामने आती हैं। इन सभी तकलीफों के बाद वे रोजाना अपना काम जरुर करती हैं। आजकल ज्यादातर महिलाएं वर्किंग हैं,तो ऐसे में उन्हें ऑफिस तो जाना ही पड़ता है। कुछ महिलाएं ऐसी है जो ऑफिस और घर के काम के लिए कहीं जाने पर ड्राइविंग करती हैं। हालांकि, जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी आखिरी महीने में पहुंची है, तो लोगों के मन में डर बना रहता है कि प्रेग्रेंसी के लास्ट मंथ में कार चलाना सेफ है या नहीं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ड्राइविंग करना सेफ है या नहीं।
क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ड्राइव करना सेफ है?
गायनेकोलॉजिस्ट बताते हैं कि प्रेग्नेसी के लास्ट मंथ में कार ड्राइव करना सेफ नहीं माना जाता है। क्योंकि इस समय शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान पेट काफी हैवी हो जाता है, चलने-फिरने और उठने-बैठने में परेशानी बढ़ जाती है।
इन चीजों का बढ़ सकता है खतरा
अगर आप ड्राइविंग करेंगी तो जल्दी थकान आना, पेट में खिंचाव, अचानक दर्द या कभी भी लेबर पेन शुरु होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में ड्राइव करना रिस्क भरा हो सकता है। डॉक्टर ने बताया है कि यदि आप किसी वजह से ड्राइव करना बहुत जरुरी होता है, तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
- छोटी दूरी पर ही ड्राइव करें।
-सीट को थोड़ा पीछे रखें ताकि पेट पर दबाव न पड़े।
- ध्यान रखें कि सीट बेल्ट को सही तरीके से लगाएं।
- अकेले ड्राइव करने से बचें।
- किसी भी तरह की परेशानी आए तो तुरंत डॉक्टर के पास जरुर जाएं। क्योंकि एक छोटी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती हैं।
क्या प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में ड्राइव कर सकते हैं?
डॉक्टर ने बताया है कि प्रेग्नेंसी की शुरुआत के महीनों में ड्राइव करना सेफ माना जाता है। हालांकि तब भी सावधानी जरुरी है।
ड्राइव करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- जब आप ड्राइव करें तो सीट बेल्ट हमेशा लगाएं।
- लैप बेल्ट पेट के नीचे रहे।
- शोल्डर बेल्ट कंधे के ऊपर से जाए।
- सीट और पेट के बीच थोड़ा गैप रखें।
- लंबी ड्राइव करने से बचें।
- यदि आप थकान, चक्कर या कमजोरी लगे ड्राइव बिल्कुल भी न करें।
हाई-रिस्क प्रेग्रेंसी में क्या करें
यदि आपकी प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क है, जैसे
- ब्लड प्रेशर की समस्या
- डायबिटीज
- पहले से कोई कॉम्पिकेशन
इन सभी कंडीशनों के बाद डॉक्टर करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरुरी है। दरअसल, हर महिला की कंडीशन अलग होती है इसलिए किसी के कहने पर ड्राइव बिल्कुल न करें। तो आप प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ड्राइव करती हैं तो यह जोखिम हो सकता है।
अन्य न्यूज़












