गर्मी में दही खाने से आपको मिलेंगे यह बड़े फायदे

curd
मिताली जैन । Apr 24 2020 8:21PM

दही एक प्रोबायोटिक है। इसमें बेहद हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आंतों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद प्रोबायोटिक इम्युनिटी सिस्टम को बूस्टअप करते हैं और शरीर को वायरल बुखार से लेकर आम सर्दी और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

जब मौसम बदलता है तो व्यक्ति के खानपान में भी बदलाव आता है। गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। वैसे तो इस मौसम में आप कई तरह की ठंडी चीजों का सेवन करते होंगे, लेकिन दही की बात ही अलग है। दही एक ऐसा फूड है, जिसे गर्मी में हर किसी को अवश्य खाना ही चाहिए। गर्मी के मौसम में दही खाने से ना सिर्फ शरीर का तापमान नियंत्रित होता है, बल्कि इससे पानी की कमी भी दूर होती है। इसके अलावा भी आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

इसे भी पढ़ें: गर्मी को मात देने के लिए प्रतिदिन करें यह प्राणायाम

बढ़ाएं ऊर्जा का स्तर

दही शरीर के लिए एक बेहतरीन व प्रभावी ईंधन के रूप में भी काम करती है। खासतौर से, गर्मी के मौसम में जब जल्दी ही थकान का अहसास होता है तो ऐसे में दही का सेवन आपको ऊर्जावान बनाएगा। यह आपको हाइड्रेटेड भी रखता है। बस आप इसमें थोड़ा नमक या चीनी जोड़ें, और आपका शरीर अधिक संतुलित और ऊर्जावान महसूस करेगा। इतना ही नहीं, दही भी एक बेहतरीन स्टेस बस्टर भी है, जिसके कारण यह आपके भीतर चिंता के स्तर को कम करता है।

बढ़ाएं इम्युनिटी

दही एक प्रोबायोटिक है। इसमें बेहद हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आंतों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद प्रोबायोटिक इम्युनिटी सिस्टम को बूस्टअप करते हैं और शरीर को वायरल बुखार से लेकर आम सर्दी और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

हृदय के लिए लाभदायक

आपको शायद पता ना हो, लेकिन दही हृदय के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकती है और कोरोनरी हृदय रोगों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, यह शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह आपके कार्डियो−वैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गैस की समस्या को दूर करता है पवनमुक्तासन, जानिए इसे करने का तरीका

मजबूत हडि्डयां

दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें फास्फोरस जैसे खनिज भी शामिल हैं, जो कैल्शियम के साथ मिलकर आपकी हड्डियों के विकास को तेज करता है। इतना ही नहीं, दही गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

मिताली जैन

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़