Miscarriage के बाद Periods में देरी? जानें कब Normal होता है आपका Menstrual Cycle

 Miscarriage
AI image

मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके सामान्य होने पर पहला पीरियड आता है। डॉक्टर के अनुसार, आमतौर पर गर्भपात के 4 से 6 हफ्तों के भीतर पीरियड्स दोबारा शुरू हो जाते हैं, हालांकि यह समय हर महिला के लिए अलग हो सकता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान मिसकैरेज होने से इसका असर महिलाओं के पूरे शरीर पर पड़ता है। अक्सर इन बदलावों का सिलसिला कुछ महीनों तक चलता है। इसकी वजह से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मेंटल और इमोशनल लेवल पर भी महिलाओं की बॉडी में कई बदलाव आते हैं। मिसकैरेज के बाद हार्मोनल बदलावों का प्रभाव महिलाओं के पीरियड्स पर जरुर पड़ते हैं। इस दौरान महिलाओं के मन भी कई सवाल आते है, जैसे कि दोबारा पीरियड्स कब से आएंगे, क्या फिर से कंसीव करने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी या कहीं फिर से ऐसा तो नहीं होगा। इस समय में महिलाओं को अपनी सेहत का खासा ध्यान रखना होता है। मिसकैरेज के बाद दोबारा पीरियड्स कब आते हैं, आइए जानते हैं डॉक्टर क्या कहते हैं।

मिसकैरेज के बाद पहला पीरियड कब आता है?

- मिसकैरेज होने के बाद किसी भी महिला के शरीर को दोबारा से ठीक होने में थोड़ा समय तो लगता है। प्रेग्नेंसी के वक्त बढ़े हुए हार्मोन्स जैसे HCG, प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन, मिसकैरेज के बाद धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।

 - डॉक्टर के मुताबिक, जब ये हार्मोन नॉर्मल लेवल पर आते हैं, तो ओव्यूलेशन दोबारा शुरु हो जाता है और उसके बाद पहला पीरियड आता है।

- दरअसल, मिसकैरेज के 4 से 6 हफ्तों के अंदर पहला पीरियड आ जाता है। क्योंकि हर महिला में यह अलग-अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं को 3 हफ्ते में भी पीरियड आ जाते हैं, तो कुछ को 8 हफ्ते तक इंतजार करना पड़ता है।

- वैसे यह इस बात पर निर्भर करता है कि गर्भ कितने हफ्तों का था और मिसकैरेज नैचुरल था या मेडिकल प्रोसीजर से हुआ था।

- यदि मिसकैरेज से पहले आपका पीरियड साइकिल रेगुलर था, तो ये जल्दी ही नॉर्मल हो जाएगा। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़