क्यों होती है पाइल्स की समस्या? जानिए इसके कारण और बचने के घरेलू उपाय

पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति एनस के अंदर और बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से एनस अंदरूनी हिस्से या बाहर के हिस्से में स्किन जमाकर होकर मस्से जैसी बन जाती है और इसमें से कई बार खून निकलने के साथ ही दर्द भी होता है।
पाइल्स यानी वबासीर की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्सरसाइज न करना और जंकफूड का ज़्यादा सेवन। दरअसल, गलत जीवनशैली के कारण ही पाइल्स की समस्या बढ़ती जा रही है। यदि आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपना लें और अपने खानपान का ध्यान रखें तो इस बीमारी से बच सकते हैं। पाइल्स हो जाने पर कुछ घरेलू तरीके आज़माकर आप इस बीमारी से छुटकारा भी पा सकते हैं।
पाइल्स क्या है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति एनस के अंदर और बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से एनस अंदरूनी हिस्से या बाहर के हिस्से में स्किन जमाकर होकर मस्से जैसी बन जाती है और इसमें से कई बार खून निकलने के साथ ही दर्द भी होता है। मल त्याग के दौरान जोर लगाने पर ये मस्से बाहर आ जाते हैं। इस समस्या के कारण व्यक्ति को बैठने में भी दिक्कत होती है। चिकित्सकों के अनुसार, कई बार शर्मिंदगी के कारण लोग शुरुआत में इस पर ध्यान नहीं देते जिससे बाद में समस्या बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: बवासीर से ना हों परेशान, घर पर ही यूं करें इलाज
पाइल्स के कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक, बवासीर यानी पाइल्स के निम्न कारण ज़िम्मेदार हो सकते हैंः
- कब्ज की समस्या। कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है और मल त्याग में जोर लगाना पड़ता है जिसकी वजह से पाइल्स की समस्या हो जाती है।
- जो लोग ज़्यादा देर तक खड़े होकर काम करते हैं, उन्हें भी बवासीर की समस्या हो जाती है।
- पाइल्स का एक कारण मोटापा भी है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई महिलाओं को पाइल्स की समस्या हो जाती है।
- डिलीवरी के बाद भी यह समस्या हो सकती है।
- यदि परिवार में किसी को बवासीर है तो आपको इसे होने का खतरा बढ़ जाता है।
पाइल्स के लक्षण
चिकित्सकों के अनुसार, यदि आपको निम्न लक्षण दिखें तो यह पाइल्स हो सकती हैः
- मल त्याग के समय दर्द होना और रक्त या म्यूकस आना।
- एनस के आसपास सूजन या गांठ जैसे होना।
- एनस के आसपास खुजली होना।
- मल त्याग के बाद भी ऐसा लगना कि पेट साफ नहीं हुआ है।
- पाइल्स के मस्सों से सिर्फ खून आना।
इसे भी पढ़ें: जानिए किन कारणों से होती है बवासीर की समस्या, समय रहते कराएं इलाज
पाइल्स की समस्या से छुटकारे के लिए आज़माइएं यह घरेलू नुस्खें
विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ बातों का ध्यान रखकर पाइल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- डायट में फाइबर से भरपूर चीज़ों को शामिल करें।
- रोज़ाना 8-10 ग्लास पानी पीएं।
- भोजन हमेशा समय पर करें।
- सुबह उठने के बाद कुछ भिगोए हुए किशमिश खाकर उसका पानी पी लें बहुत फायदा होगा।
- एक दिन में करीब 2 लीटर छाछ में 50 ग्राम जीरे का पाउडर मिलाकर पीने से पाइल्स के मस्से खत्म हो जाते हैं।
- ताज़ा फलों का जूस और सब्ज़ियों का सूप बनाकर पीएं।
- खजूर को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खा लें। ऐसा नियमित रूप से करने से पेट साफ होगा और पाइल्स की समस्या खत्म हो जाएगी।
- एक चम्मच शहद में एक चौथाई हिस्सा दालचीनी का पाउडर मिलाकर खाने से भी पाइल्स में फायदा होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन्हें पाइल्स की समस्या है उन्हें चटपटा मसालेदार खाना, खट्टी चीज़ें और लाल मिर्च के सेवन से पूरी तरह परहेज़ करना चाहिए। ऐसी कोई चीज़ न खाएं जो आसानी से नहीं पचती है।
- कंचन सिंह
अन्य न्यूज़












