Monsoon Health Tips: सावन में कमजोर Digestion को दुरुस्त रखेंगे ये Food Habits और Diet

सावन के महीने में धीमी पाचन प्रक्रिया और संक्रमण के बढ़ते जोखिम को देखते हुए संतुलित आहार का चयन स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। इसमें सात्विक भोजन, मौसमी फल और आसानी से पचने वाले पोषक तत्वों को शामिल कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। सावन डाइट प्लान 2026 मानसून स्वास्थ्य सुझाव और सात्विक आहार के माध्यम से बेहतर जीवनशैली सुनिश्चित करता है।
सावन का महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, साथ ही हेल्थ के लिए भी यह महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। मानसून के समय नमी बढ़ जाती है और इंफेक्शन का खतरा भी अधिक हो जाता है। लेकिन पाचन तंत्र भी कुछ हद तक धीमा हो जाता है।
इसलिए डाइट में कुछ खास बदलाव करना बेहद जरुरी होता है। सावन के महीने में संतुलित और सात्विक आहार, सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। सावन के महीने में आसानी से पचने वाले, शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स पर ध्यान देना जरुरी है। इस दौरान तामसिक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना बेहद जरुरी है। आइए आपको बताते हैं इस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
सावन के महीने में क्या खाएं?
डाइटिशियन के मुताबिक सावन के समय में व्रत रखें या सामान्य भोजन करें, दोनों ही परिस्थिति में आपको हल्का और बैलेंस डाइट लेनी की काफी जरुरत है। इस मौसम में आपको फूड्स को डाइट में शामिल करें, जिन्हें आप आसानी से पचा सकते हैं।
- इस मौसम में सीजनल फ्रूट्स जैसे केला, सेब, पपीता और अनार जरुर खाएं।
- यह आपके शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन देंगे।
- कुट्टू, सिंघाड़े और अमरंथ (राजगिरा) का आटा खाएं।
- इसके अलावा आप दूध, दही, छाछ और पनीर को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलेगा।
- इस मौसम में आप आलू, कद्दू, लौकी और कच्चे केले जैसी सब्जियों को भोजन में जरुर शामिल करें।
- आप सूखे मेवे, मखाना और सेंधा नमक जरुर खाएं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहता है।
- मानसून के समय आप गुनगुना पानी, नारियल पानी और सौंफ-अजवाइन का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और डाइजेशन भी दुरुस्त रहने वाला है।
सावन के महीने में क्या न खाएं?
ध्यान रखें कि सावन के महीने में भारी भोजन नहीं खाना चाहिए? इसे पचाना काफी मुश्किल होता है। खासकर रात के समय हल्का भोजन करना चाहिए। आप चाहे तो डिनर में सूप ले सकते हैं।
- गेंहू, दाल और बेसन को डाइट में बिल्कुल शामिल न करें।
- लहसुन, प्याज और मसालेदार खाने से बचें।
- नॉनवेज फूड्स, अंडे और एल्कोहल से दूरी बनाना सबसे बढ़िया है।
- फ्राइड, पैकेज्ड और तले-भुने खाने से दूर रहे, क्योंकि इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
- इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां और बैगन न खाएं। इससे मानसून में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।
अन्य न्यूज़














