गले की खराश और जुकाम से बचाव के लिए Health Experts ने बताए जरूरी नियम

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचने के लिए मजबूत इम्यूनिटी और स्वस्थ आदतें अपनाना जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की सफाई रखें, भरपूर पानी पिएं, संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें। इसके अलावा भीड़ में मास्क पहनें, प्रदूषण से दूर रहें और गंभीर लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम और खांसी के लक्षण जरुर देखने को मिलते हैं। कई बार गले की खराश से हम सभी परेशान हो जाते हैं। गले का दर्द भी समस्या बन जाता है। ऐसे मौसम में खुद का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण भी गले में खराश, सर्दी-जुकाम और स्वास्थ्य संबंधित अन्य समस्याओं होती है, इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतों को जरुर अपनायें।
बदलते मौसम में गले की खराश और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए क्या करें?
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, प्रतिदिन अपने रुटीन में हेल्दी आदतें अपनाने से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है और गले की जलन जैसी समस्याओं से राहत प्रदान होती है।
हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें
सबसे जरुरी है कि अपने हाथों को नियमति रूप से साबुन और पानी से धोएं, जैसे कि-
- सार्वजानिक जगहों (पब्लिक प्लेस) से लौटने के बाद
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के बाज
- खांसने और छींकने के बाद
ध्यान रखें कि बिना धुले हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें, क्योंकि वायरस इन्हीं रास्तों से शरीर में घुस जाते हैं।
शरीर में पानी की कमी न होने दें
पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरुर पिएं। गुनगुना पानी, सूप और अन्य लिक्विड गले में नमी बनाए रखने और जलन कम करने में मदद कर सकती हैं। गर्म ड्रिंक्स आराम तो देते हैं, लेकिन ये वायरल इंफेक्शन को रोक नहीं सकते हैं। अब ज्यादा गर्म ड्रिंक से बचें, क्योंकि इनसे गले को नुकसान पहुंच सकता है।
घर के अंदर हवा का वेंटिलेशन बनाए रखें
जितना हो सके घर, ऑफिस और क्लासरुम जैसी जगहों पर हवा की वेंटिलेशन को अच्छे से प्रबंधन करने का प्रयास करे, खासकर वहां जहा कई लोग इकट्ठा होते हैं। जिन लोगों को सांस से संबंधित लक्षण वाले लोगों से थोड़ा दूर रहे। भीड़-भाड़ वाली बंद जगहों पर या जहां इंफेक्शन का खतरा ज्यादा हो, वहां अच्छी तरह फिट होने वाला मास्क जरुर पहनें।
बैलेंस डाइट लें
अपने रोज के खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। इनसे ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने के सहायक है।
पर्याप्त नींद लें और एक्सरसाइज करें
रोजाना रात को 7 से 9 घंटे की नींद जरुर लें। अगर आप नियमित रुप से फिजिकल एक्टिविटी और सोने का एक फिक्स टाइम आपकी ओवऑल हेल्थ और इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है।
गले में जलन पैदा करने वाली चीजों से बचें
इस दौरान सिगरेट का धुआं, वेपिंग, एरोसोल, धूल और वायु प्रदूषण गले और सांस नली में जलन पैदा करते हैं, जिससे लक्षण और भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए गुनगुने नमक के पानी से गरारे करने से गले की खराश में आराम मिलेगा। लेकिन सर्दी-जुकाम को रोका नहीं जाता सकता है।
वैक्सीनेशन को लेकर सदैव अपडेट रहें
इन्फ्लूएंजा और COVID-19 के वैक्सीनेशन इन खास इंफेक्शनों से बचाव में मदद करते हैं, लेकिन ये नॉर्मल सर्दी-जुकाम को पूरी तरह से नहीं रोक सकते हैं।
अगर आपको गले में खरास के साथ सांस लेने या कुछ निगलने में परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
अन्य न्यूज़













