Menopause Diet Tips: मजबूत हड्डियां, अच्छी नींद! Menopause के लक्षणों से राहत दिलाएगा यह Special Diet Plan

Menopause Diet Tips
Creative Common License

मोनोपॉज के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम हो जाता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं को सभी जरूरी पोषक तत्व लेने के लिए तरह-तरह के खाद्य पदार्थ खाने चाहिए।

मोनोपॉज के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम हो जाता है। जिस कारण शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं। मेनोपॉज के बाद महिलाओं को सभी जरूरी पोषक तत्व लेने के लिए तरह-तरह के खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अक्सर महिलाओं में कैल्शियम और आयरन की कमी देखी जाती है।

जिसको सही डाइट फ़ॉलो करने से पूरी की जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस दौर से गुजर रही हैं या फिर आपका कोई करीबी इस बदलाव से जूझ रहा है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको डाइट में शामिल करना चाहिए।

डाइट में शामिल करें ये फूड्स

साबुत अनाज

साबुत अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और फाइबर के साथ अन्य चीजें शामिल होती है। डाइट में साबुत अनाज की रोटी, जौ, क्विनोआ, राई और बाजरा को एक हेल्दी मील प्लान का हिस्सा बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

कैल्शियम लें

डेयरी प्रोडक्ट्स में अच्छी-खासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जोकि हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। आप दिन में 2 से 4 बार डेयरी और कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं। डेयरी उत्पाद नींद को भी बढ़ावा देते हैं, क्योंकि इसमें अमीनो एसिड ग्लाइसिन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इससे मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को रात में अच्छी नींद आती है।

डाइट में शामिल करें प्रोटीन

मेनोपॉज के कारण एस्ट्रोजन में गिरावट हड्डियों और मांसपेशियों की स्ट्रेंथ को कम कर देती है। जिससे मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है। ऐसे में अपनी डाइट में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना चाहिए।

फल और सब्जियां

ताजे फलों और सब्जियों में मिनरल, जरुरी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट् और फाइबर का भंडार होते हैं। ऐसे में इनको अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़