No Exercise, फिर भी मिलेगी Flat Tummy! सुबह की बस एक कप चाय घटाएगी Belly Fat

Belly Fat
AI Image

स्ट्रेस और हार्मोनल असंतुलन से बढ़ने वाले बेली फैट को अब एक खास चाय से कम किया जा सकता है। लेमन बाम, हल्दी और तुलसी से बनी यह चाय कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित कर जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करती है, जिससे बिना एक्सरसाइज के फ्लैट टमी मिल सकती है।

खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा बढ़ता है। मोटापे के बढ़ने से कई बीमारियां बढ़ जाती है। पेट की चर्बी से हर कोई परेशान रहता है। कई बार यह जिद्दी चर्बी खानपान के कारण नहीं, बल्कि हार्मोनल इबैलेंस के कारण होता है, जिस वजह से पेट और कमर के आसपास फैट जमने लगता है। जब शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है तो इससे बेली फैट बढ़ने लगता है। लटकती तोंद से कई महिलाएं परेशान रहती है और इसे कम करने के लिए कारगर तरीके ढूंढने लगती हैं। कितना भी डाइट कर लों लेकिन फिर भी बेली फैट पीछा नहीं छोड़ता। अब आपका बेली फैट मक्खन की तरह पिघल जाएगा, बस आपको रोजाना इस चाय को अपनी डाइट में शामिल करना है। यह आपकी तोंद को कम कर सकता है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

स्ट्रेस बेली को कम कर सकती है यह चाय

- इस चाय के सेवन से स्ट्रेस के कारण बढ़ने वाला बेली फैट कम हो जाएगा। दरअसल, जब शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है, तो इसकी वजह से हमारे शरीर में फैट जमने लगता है।

- बेली फैट को कम करने के लिए कोर्टिसोल हार्मोन को कम करना बेहद जरुरी है। इस चाय को बनाने के लिए लेमन बाम, हल्दी और तुलसी का इस्तेमाल होता है।

- लेमन बाम में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे नर्वस सिस्टम शांत रहता है और स्ट्रेस की वजह से शरीर जो प्रतिक्रिया देता है, वो भी कम हो जाती है।

- यह हमारी स्किन को सॉफ्ट करती है और पेट के आसपास जमा हुआ फैट को कम करती है। तुलसी फिजिकल और इमोशनल तनाव को कम करती है और इससे दिमाग शांत होता है। इससे आपकी मसल्स कूल रहने वाली है।

- हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं, जो कि शरीर को तनाव से बचाती है। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और यह शरीर के इंफ्लेमेसन को कम करता है।

- यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और फैट कम होता है। इससे मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है।

इस तरह से बनाएं चाय

- सबसे पहले आप 1 पैन में 2 कप पानी डालें।

- अब इसमें 1 टीस्पून लेमन बाम डालें।

- इसमें 4-5 पत्तियां तुलसी डालें।

- फिर इसमें 1 चुटकी हल्दी मिलाएं।

- इसे अच्छे से उबालें।

- इसे छान लें और दिन में एक बार जरुर पिएं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़